भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक सौरव गांगुली ने भारतीय टीम को विदेशी सरजमीं पर जीतना सिखाया. भारतीय टीम ने इसी खिलाड़ी के कप्तानी में 2003 के क्रिकेट विश्व कप के फाइनल तक का सफर पूरा किया. 2002 के नेटवेस्ट सीरीज का फाइनल भला कौन भूल सकता है. जब इस खिलाड़ी ने जीत के बाद ड्रेसिंग रूम से अपनी टीशर्ट निकालकर हवा में लहरा दी थी.
आइए आपको आज भारत के इस महान खिलाड़ी के आखिरी टेस्ट में. इनके साथ खेले खिलाड़ी अब कहाँ हैं इसके बारे में आपको बताते हैं. इस महान कप्तान ने अपना आखिरी टेस्ट 6 नवंबर 2008 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपूर में खेला था.
1. वीरेन्द्र सहवाग

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस खिलाड़ी को कमेंट्री करते हुए देखा जाता है. वे सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के माध्यम से बच्चों को क्रिकेट भी सिखाते हैं. पिछले आईपीएल में वो पंजाब के मेंटर के रूप में कार्यरत थे.
2. मुरली विजय

भारतीय टीम में यह खिलाड़ी उस समय सलामी बल्लेबाज था. विजय अब भी टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं. लेकिन उनकी फॉर्म उतनी अच्छी नहीं रहती इसलिए कभी टीम से बाहर तो कभी टीम में खेलते हैं.
3. राहुल द्रविड़

भारतीय टीम के दिवार कहे जाने वाले इस खिलाड़ी ने भी क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. अभी भारत का ये दिग्गज खिलाड़ी इंडिया ए को कोचिंग देता है. इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम को कई युवा खिलाड़ी अपने कोचिंग में दिएं हैं. जैसे पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल.
4. सचिन तेंदुलकर

भारतीय टीम का ये महान खिलाड़ी अब संन्यास ले चुका है. इन्होंने अपना आखिरी मैच 2013 में खेला था. इस समय तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई टीम के मेंटर हैं. इस खिलाड़ी को भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है.
5. वीवीएस लक्ष्मण

भारतीय टीम के इस महान खिलाड़ी ने भी अब क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. लक्ष्मण अब आईपीएल में हैदराबाद टीम के मेंटर और क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में नजर आते हैं.
6. महेंद्र सिंह धोनी

इस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. और अब कप्तानी भी नहीं करते विश्व कप 2019 में उनको टीम का हिस्सा माना जा रहा है. वो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की भी कप्तानी करते हैं.
7. हरभजन सिंह

भारतीय टीम के स्पिनर हरभजन सिंह को आजकल हम क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में देखते हैं. आईपीएल में वो चेन्नई के लिए खेला करते हैं. गांगुली के आखिरी टेस्ट में वो टीम के अहम हिस्सा थे.
8. जहीर खान

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने 2015 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया. अभी कुछ दिन पहले जहीर खान टी-10 लीग खेलते हुए नजर आएं थे. वो भी क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में देखे जा सकते हैं. आईपीएल में भी यह खिलाड़ी मुंबई टीम से जुड़ा है.
9. अमित मिश्रा

भारतीय टीम का ये स्पिन गेंदबाज इस समय टीम से बाहर चल रहा है. आईपीएल में दिल्ली के लिए खेलने वाला यह खिलाड़ी उस समय टीम का हिस्सा थे.
10. इशांत शर्मा

भारतीय टीम का ये तेज गेंदबाज कुछ सालों से टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रहा है. यह खिलाड़ी लगातार टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए खेलते आया है. इस समय भी यह खिलाड़ी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. हालांकि वो वनडे और टी-20 टीम में नहीं हैं. आईपीएल में इस बार इशांत दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post सौरव गांगुली के आखिरी टेस्ट में ये थी 11 सदस्यी भारतीय टीम, जाने अब कहाँ हैं बाकी के 10 खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.