Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप के लिए मोहम्मद कैफ ने चुनी 13 सदस्यी भारतीय टीम, इन 7 में से किन्ही 2 को जगह देने की कही बात

जैसे-जैसे विश्व कप नजदीक आते जा रहा है. क्रिकेट के दिग्गज और क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी-अपनी टीम चुन रहे हैं. अब इस कड़ी में नया नाम मोहम्मद कैफ का गया है. उन्होंने भी विश्व कप के लिए अपनी टीम चुन ली है. भारतीय टीम में टॉप तीन के लिए तो कोई बहस नहीं है.

विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन टीम में तय है. मोहम्मद कैफ ने भी तीनो को अपने टीम में जगह दी है. बता दें , भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. उन्होंने इसको देखते हुए सिर्फ 13 खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दिया है.

यहाँ देखें मोहम्मद कैफ की टीम 

उन्होंने अपनी टीम में रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अम्बाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव,युजवेंद्र चहल, को अपनी टीम में जगह दी है.

टीम में इनमें से दो खिलाड़ियों को मौका देने की बात कही 

वहीँ के एल राहुल, ऋषभ पंत, रविन्द्र जडेजा, खलील अहमद, उमेश यादव, शुभमन गिल, विजय शंकर में से किन्ही दो खिलाड़ियों को टीम में मौका देने की बात कही है. उनके प्रदर्शन के आधार पर. इसी साल होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए अपनी अंतिम टीम भेजने की अंतिम तारीख 23 अप्रैल है. और उससे पहले भारत को अभी अपने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की एक और वनडे सीरीज खेलनी है.

टीम में सिलेक्शन का अंतिम राउंड अभी बाकी है

 

इसका सीधा सा मतलब है कि टीम में सिलेक्शन का अंतिम राउंड अभी बाकी है और फाइनल 15 में अपनी जगह को पुख्ता करने के लिए प्लेयर्स के पास यह अंतिम मौका होगा. टीम में 13 खिलाड़ी लगभग तय माने जा रहे है. दो खिलाड़ियों के लिए ही अब लड़ाई होने वाली है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

 

The post विश्व कप के लिए मोहम्मद कैफ ने चुनी 13 सदस्यी भारतीय टीम, इन 7 में से किन्ही 2 को जगह देने की कही बात appeared first on Sportzwiki.