भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच रवि शास्त्री ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान इस भारतीय टीम को पीछे 15-20 साल की सबसे बेहतरीन टीम कहा था। इसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी। शास्त्री लगातार किसी न किसी वजह से आलोचकों के निशाने पर बने रहते हैं। अब उन्होंने इसपर अपने इंटरव्यू में सफाई की है।
अपने बयान पर दी सफाई

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शानदार जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम और रवि शास्त्री के हौसले काफी बुलंद हैं। क्रिकबज को दिए इंटरव्यू में कोच ने सबसे बेहतरीन टीम वाले बयान पर कहा
“मैंने ‘सभी फॉर्मेट में’ वाक्यांश का उपयोग किया। जब मैंने कहा कि हमारा प्रयास दुनिया की सबसे अच्छी ट्रेवलिंग टीम बनने का है, तो छह महीने पहले लोग मुझ पर हंसते थे। आज सभी जानते हैं कि मैं फ्रेंच नहीं बोल रहा।”
टीम का रिकॉर्ड बताया

भारत भले ही इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज हार गई हो लेकिन उसके अलावा टीम ने हर जगह शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें कोच को भूमिका भी अहम है। रवि शास्त्री ने इस बारे में कहा
“मेरी कोचिंग में हम पहले दक्षिण अफ्रीका नहीं गए थे, लेकिन वहां जाकर उन्हें 25 साल बाद वनडे में उन्हें 5-1 से हराया। इससे पहले, हमने इंग्लैंड में 3-1 वनडे में 2014 में जीत दर्ज की थी और हमने ऑस्ट्रेलिया में 3-0 (2016) में टी-20 सीरीज़ जीती थी।”
आलोचकों पर ऐसे साधा निशाना

श्रीलंका भले ही भारतीय उपमहाद्वीप में है लेकिन भारत को वहां पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा था। इसी का उदाहरण देते हुए कोच रवि शास्त्री ने कहा
“हम श्रीलंका गए और भारत वहां कभी नहीं जीता। लोग बात करते हैं – उपमहाद्वीप, उपमहाद्वीप, आदि लेकिन हमने 23 वर्षों में श्रीलंका में उन्हें नहीं हराया था। अतीत में श्रीलंका जाने वाली भारतीय टीमों और वहां गए खिलाड़ियों और गेंदबाजों को देखें। लेकिन फिर भी हमने 1992 से उन्हें 23 साल तक नहीं हराया था।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post रवि शास्त्री ने 15-20 साल की सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम बताने पर दी सफाई appeared first on Sportzwiki.