Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सैमुअल टेफेरा ने 1500 मीटर में इंडोर विश्व रेकॉर्ड बनाया

बर्मिंगम
इथोपिया के किशोर सैमुअल टेफेरा ने शनिवार को 1500 मीटर में 22 साल पुराना इंडोर विश्व रेकॉर्ड तोड़ते हुए तीन मिनट 31.04 सेकंड के समय के साथ बर्मिंगम इंडोर ग्रां प्री जीती। पिछले साल बर्मिंघम में आसानी से इंडोर विश्व खिताब जीतने वाले 19 साल के टेफेरा ने दौड़ में अपने हमवतन योमिफ केजेल्चा को 0.54 सेकंड से पछाड़कर खिताब जीता।इससे पहले वर्ल्ड रेकॉर्ड हिचाम अल गुएरोज के नाम था। मोरक्को के महान धावक हिचाम अल गुएरोज ने फरवरी, 1997 में तीन मिनट 31.18 सेकंड के समय वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया था। अब टेफेरा ने रेकॉर्ड में 0.14 सेकंड का सुधार किया है।