क्रिकेट के मैदान पर आये दिन कुछ ना कुछ आश्चर्यजनक बातें देखने को मिलती हैं। जैसे की पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद समी ने एक ओवर में 17 गेंदें फेंकी थी। ऐसे ही एक और घटना देखने को मिली है। बिग बैश में होबार्ट हरिकेंस और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में अजीबोगरीब घटना हुई।
पहले ओवर में हुआ ऐसा

मेलबर्न की बल्लेबाजी के दौरान हरिकेंस के लिए रिले मेरेडिथ पहला ओवर लेकर आये। पहली गेंद पर ओवर की चौथी गेंद उन्होंने नो बॉल फेंकी। अगली गेंद फ्री हिट थी लेकिन रिले ने वाइड फेंक दी और यह चार रनों के लिए चली गयी।
इससे अगली गेंद उन्होंने बीमर मारी और यह भी चार रनों के लिए चली गयी। रिले मेरेडिथ अगली गेंद भी नो फेंकी और फिंच ने इसपर चौका जड़ दिया। अगली गेंद फ्री हिट थी लेकिन इसपर एक ही रन बना।
बुरे सपने की तरह था ओवर

दायें हाथ के तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ के लिए यह ओवर बुरे सपने की तरह था। इसमें एक ही गेंद पर उन्होंने 17 रन दे दिए। इसमें तीन नो गेंद भी शामिल थी। उन्होंने इसके अलावा ओवर में सिर्फ दो ही और रन दिए।
उसके बाद रिले ने मैच में दो और ओवर की गेंदबाजी की। इन दो ओवर में भी उन्होंने 24 रन दिए। तीन ओवर में उन्होंने 43 रन देकर डेनियल क्रिश्चियन को आउट किया।
टीम को नहीं पड़ा फर्क

पहले ही ओवर में 19 रन देने के बावजूद होबार्ट हरिकेंस ने इस मैच को अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए होबार्ट ने 20 ओवर में 183 रन बनाये। मैथ्यू वेड ने 30 गेंद में 58 रनों की पारी खेली।
एक गेंद पर 17 रन बनाये के बावजूद मेलबर्न ने 20 ओवर में 167 रन ही बना पाई। उनके लिए जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 17 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया। इस जीत के साथ होबर्ट ने पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान पक्का कर लिया है।
देखें वीडियो:
Renegades score 17 runs from ONE BALL: https://t.co/9DyF6s9fWG #BBL08 pic.twitter.com/uyxRcyRBnG
— cricket.com.au (@cricketcomau) February 7, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: बिग बैश लीग में बना अजीबोगरीब रिकॉर्ड, एक गेंद पर गेंदबाज ने दिए 17 रन appeared first on Sportzwiki.