Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज ही के दिन 175 रनों की विस्फोटक पारी खेल वीरेंद्र सहवाग ने लिया था बांग्लादेश से 2007 में मिली करारी हार का बदला

साल 2007 भारतीय टीम राहुल द्रविड़ की कप्तानी में वेस्टइंडीज विश्व कप में हिस्सा लेने गई. टीम के साथ सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली महेंद्र सिंह धोनी, हरभजन सिंह, अनिल कुंबले जैसे बड़े-बड़े खिलाड़ी टीम का हिस्सा थे. पहला मुकाबला उस समय की सबसे कमजोर टीमों में से एक बांग्लादेश से था.

भारत ने जो टीम भेजी थी वो उस समय की सबसे खतरनाक टीमों में से एक बताई गई. अनुभव के मामले में ये टीम सबसे बेहतरीन टीम में एक थी. साथ ही धोनी जैसे युवा खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा थे. लेकिन पहले ही मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. श्रीलंका से हार के बाद यह टीम लीग चरणों से ही बाहर हो गई थी.

2011 विश्व कप में सहवाग ने ऐसे लिए बांग्लादेश से बदला 

2007 के विश्व कप से ये टीम एकदम अलग थी. टीम के कप्तान इस समय महेंद्र सिंह धोनी थे. एक बार फिर मुकाबला उसी बांग्लादेश से था. लेकिन इस मैच में सहवाग ने ऐसी पारी खेली जिसे देख सब दंग रह गए.भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी ने 2011 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 175 रनों की पारी खेली थी. सहवाग ने 140 गेंदो में 14 चौके और 5 छक्कों की मदद से 175 रन बनाए थे.

सहवाग की शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था

उस मैच में कोहली ने भी शतक लगाया था. सहवाग और कोहली की पारियो की बदौलत भारतीय टीम ने 50 ओवर में 370 रन बनाये थे. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 283 रन ही बना पाई थी. उस मैच में भारतीय टीम को 87 रनो से जीत मिली थी. सहवाग की शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था.

इस जीत का सिलसिला ऐसा चला भारत विश्व विजेता बन गई 

सहवाग के इस शानदार पारी के बाद भारत पूरे सीरीज में सिर्फ साउथ अफ्रीका से ही हारी थी. इसके बाद भारतीय टीम कोई मैच नहीं हारी और विश्व विजेता बनी. सहवाग के इस पारी को आज बनी याद किया जाता है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post आज ही के दिन 175 रनों की विस्फोटक पारी खेल वीरेंद्र सहवाग ने लिया था बांग्लादेश से 2007 में मिली करारी हार का बदला appeared first on Sportzwiki.