भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के साथ ही महिला क्रिकेट टीम भी न्यूजीलैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के आज पहले टी-20 मैच में हार मिली वहीं इससे पहले दोनों ने वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को हराया था। इस मैच से पहले युजवेंद्र चहल के चहल टीवी पर महिला टी-20 टीम की उपकप्तान स्मृति मंधना आई।
जर्सी नंबर 18 की कहानी

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं। महिला क्रिकेट टीम में स्मृति मंधना की जर्सी नंबर 18 है। अपने जर्सी की कहानी के बारे में मंधाना ने बताया
“मैं पहले 7 नंबर जर्सी चाहती थी क्योंकि स्कूल में यही मेरा रौल नंबर था। लेकिन यह नंबर पहले से किसी और के पास था। इसके बाद बीसीसीआई के मैनेजर विकास सर ने मुझे 18 नंबर दे दिया क्योंकि यह मेरा बर्थडे भी है।”
आईसीसी का अवार्ड मिला

स्मृति मंधना को 2018 के लिए आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द इयर का अवार्ड दिया गया है। वह इस अवार्ड को पाने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं। इस बारे में उन्होंने चहल टीवी पर कहा
“अवार्ड मिलना काफी अच्छा था। जब झूलन दीदी को यह अवार्ड मिला था तो मैं काफी छोटी थी और इसके बारे में पेपर में पढ़ा था। अवार्ड मिलने की काफी ख़ुशी हुयी और अच्छा लगा कि क्रिकेटर ऑफ द इयर का अवार्ड मिला।”
वनडे सीरीज में मिला था जबरदस्त प्रदर्शन

स्मृति मंधाना को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला था। उन्होंने पहले दोनों मैचों में जबरदस्त पारी खेली थी। पहले मैच में उन्होंने अर्धशतक बनाया था।
दूसरे मैच में भी नाबाद पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुँचाया था। आज टी-20 मैच में भी उनका बल्ला जमकर बोला। मंधाना ने आज भी अर्धशतक बनाया लेकिन उसके अलावा किसी और बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला। भारत को नजदीकी मुकाबले में हार मिली।
देखें वीडियो:
World No 1 batter makes her debut on Chahal TV https://t.co/RdHbIWzMOB
— Harami Launde (@HaramiLaunde) February 6, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post चहल टीवी: स्मृति मंधाना ने बताई जर्सी नंबर 18 की कहानी, बताया क्यों पहनती हैं इस नंबर की जर्सी appeared first on Sportzwiki.