लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : तनुष एकेडमी ग्राउंड में महिलाओं की U- 19 आयु वर्ग की टूर्नामेंट में बिहार ने सिक्किम को 152 रनों से हरा दिया. यह बिहार की लगातार दूसरी जीत है. बिहार का अगला मैच 14 फरवरी को मणिपुर से है. इस मैच में सिक्किम ने टॉस जीत कर बिहार को बल्लेबाजी का न्योता दिया.
बिहार की पूरी टीम 45.1 ओवर में 191 रन बनाकर आल आउट हो गयी. बिहार की ओर से अपूर्वा 42, इशिका 33, प्रीति 18, आर्या 17, हर्षिता 6, शिखा 4, रोहिणी 3, तेजश्वी 3 , तथा श्रुति और सोनी शून्य पर आउट हुई, जबकि दीपा 40 रन बनाकर नॉट आउट रही. सिक्कम की और से नूर पंडी लेपचा ने 5, तथा नीमा, सिमरन , प्रणिता और प्रियंका ने एक एक विकेट लिए, जबकि एक खिलाड़ी रन आउट की शिकार हुई.
जबाब में उतरी सिक्किम की पूरी टीम 24.4 ओवर में 39 रन बनाकर आल आउट हो गयी, जिसमे 16 रन अतिरिक्त के रहे, मात्र एक खिलाड़ी अनीता 13 रन बना सकी. सिक्किम की ओर से नंदिता 4, प्रियंका 2, नूर, नीमा , प्रीतिका और टी यांगडें लेपचा ने एक एक रन तथा नंदिका, लैंगरीप और प्रणीता शून्य पर आउट हुई, जबकि सिमरन शून्य पर नॉट आउट रही.
बिहार की ओर से आर्य ३, रोहिणी और तेजश्वी ने दो दो, तथा अपूर्वा और शिखा ने एक एक विकेट लिया, जबकि एक खिलाड़ी रन आउट की शिकार हुई. बिहार ने इस मैच को 152 रन से जीत लिया. बिहार का अगला मैच 14 फरवरी को मणिपुर से होगा.
The post बालिकाओं के अंडर 19 टूर्नामेंट में बिहार ने सिक्किम को 152 रन से हराया, अपूर्वा ने बनाए 42 रन appeared first on Live Cities.