Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यू-19 टेस्ट मैच : भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की

तिरुवनंतपुरम, 22 फरवरी: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को यहां दमदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। मुकाबले के तीसरे दिन मिले 35 रनों के लक्ष्य को मेजाबन टीम ने 7.5 ओवर में एक विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। दिव्यांश सक्सेना ने 18 रन बनाए जबकि वरुण नायानर 19 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में दूसरे दिन के स्कोर तीन विकेट पर 34 रनों से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 66 ओवर में महज 167 रनों पर सिमट गई।

मेहमान टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए और बोंगा मखाखा के अलावा कोई भी बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाया। मखाखा ने 165 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली। उन्होंने आठ चौके लगाए।

मखाखा के अलावा, एंडिले मोककाने केवल 30 रनों का ही योगदान दे पाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके जड़े।

भारत की ओर से ऋतिक शोकेन और मानव सूथर ने तीन-तीन विकेट चटकाए। अंशुल कंमोज को दो जबकि राजवर्धन हैंगरगेकर को एक विकेट मिला।

सक्सेना को पहली पारी में 122 रनों की अहम पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

The post यू-19 टेस्ट मैच : भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की appeared first on Sportzwiki.