भारतीय टीम से बाहर चल रहे दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह को आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। इससे पहले वह किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे, लेकिन नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था। 18 दिसम्बर को हुए नीलामी के पहले राउंड में उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला, लेकिन दूसरे राउंड में मुंबई ने उन्हें खरीद लिया।
मुंबई के लिए खेलने पर दिया बयान

युवराज सिंह के लिए आईपीएल 2018 बुरे सपने की तरह था। इस उस सीजन को भूलकर मुंबई इंडियंस के साथ नई शुरुआत करना चाहेंगे। मुंबई के लिए खेलने के बारे में युवराज सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा
“मुझे लगता है कि अगर मैं मध्यक्रम में योगदान दे सकता हूं, तो इससे उस (रोहित) पर से कुछ दबाव कम हो जाएगा और वह पारी का आगाज करते हुए अपना स्वभाविक खेल खेल सकते हैं। मैं हर दिन नेट्स में ट्रेनिंग कर रहा हूँ।”
शुभमन गिल के बारे में कही बड़ी बात

युवराज सिंह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की कई बार तारीफ कर चुके हैं। एक बार फिर उन्होंने भविष्यवाणी की है कि गिल अंतरराष्ट्रीय ऊँचें मुकाम को छू सकते हैं। युवराज ने इस बारे में कहा
“मैं शुभमन को भारत के लिए खेलते हुए देखकर उत्साहित था। यह आश्चर्यजनक है कि उसने कितना सुधार किया है। उन्होंने भारत ए दौरे में शानदार प्रदर्शन किया और फिर घरेलू मैचों में प्रदर्शन के बाद सीधे मौका मिल गया।”
डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में विस्फोटक बल्लेबाजी

युवराज सिंह ने कुछ समय पहले डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। उस टूर्नामेंट के एक मैच में उन्होंने 80 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में पुराने युवी की झलक भी दिखी।
युवराज में अब ज्यादा क्रिकेट नहीं बचा है। कैंसर की वजह से उनके करियर के काफी साल बर्बाद हो गये थे। वह अब शायद आईपीएल के कुछ ही सीजन खेल पाए ऐसे में वह कुछ बड़ी पारियों जरुर खेलना चाहेंगे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post रोहित शर्मा का दबाव कम करना चाहते हैं युवराज सिंह, 19 साल के इस खिलाड़ी को मानते हैं भविष्य का विराट कोहली appeared first on Sportzwiki.