Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्टेन के आगे श्रीलंका 191 रन पर ढेर, दक्षिण अफ्रीका ने मजबूत की पकड़

स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच किंग्समीड दुर्बान में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। पहले टेस्ट के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना लिए है। क्रीज़ पर वेरनॉन फिलेंडर (4) और फाफ डु प्लेसिस (64) है। बता दें साउथ अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 44 रन की बढ़ मिली थी। वहीं अब कुल बढ़त 255 रन हो गई है।

आपको बता दें, पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 235 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंका टीम 191 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों डेल स्टेन और वर्नन फिलेंडर ने श्रीलंका को 191 रन पर ढेर कर दिया। डेल स्टेन ने 4 और वेरनॉन फिलेंडर ने दो विकेट लिए। मेहमान टीम ने तीसरे दिन 84 रन से आगे खेलना शुरू किया था।

बताते चले स्टेन 27वीं बार पारी में पांच विकेट लेने से चूक गए। स्टेन के कुल टेस्ट विकेटों की संख्या 437 हो गई है। वह भारत के कपिल देव (434 विकेट) को पीछे छोड़कर सर्वाधिक टेस्ट विकेट की सर्वकालिक सूची में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़े:-

43 साल के शोएब अख्तर ने की मैदान पर वापसी की घोषणा, बोले- बच्‍चों अब होगा तेजी से सामना

पांड्या को एक रन लेने से इसलिए किया था मना, कार्तिक ने बताई वजह

भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में इन खिलाड़ियों को मिल सकती जगह



Herald