Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वसीम जाफर के साथ चयनकर्ताओं ने क्यों की इतनी नाइंसाफी? 19147 रन बनाने के बाद भी नहीं हैं टीम इंडिया का हिस्सा

वसीम जाफर भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में शामिल है। उन्होंने भारत के लिए सिर्फ 31 टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला वहीं उन्हें कम प्रतिभा वाले खिलाड़ी उनसे ज्यादा मैच खेल चुके हैं। जाफर ने साल 2000 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला था। इसके कुछ ही मैच बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड

रणजी ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वसीम जाफर का प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड भी शानदार है। अभी तक खेले 253 मैचों में उन्होंने करीब 51 की औसत से 19147 रन बनाये हैं।

इसमें 57 शतक और 88 अर्धशतक भी शामिल है। 41 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज वसीम जाफर ने मुंबई के लिए 1996/97 सीजन में प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था। उन्होंने 2015 तक मुंबई के लिए खेला।

11 साल पहले खेला अंतिम टेस्ट

वसीम जाफर ने 11 साल पहले यानी 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कानपुर में अपना अंतिम मैच खेला खेला था। उसके बाद उन्हें फिर कभी भारतीय टीम में मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने घरेलू मैचों में रन बनाना जारी रखा।

उसके बाद कई ऐसे मौके आये जब वेस्टइंडीज में टेस्ट दोहरा शतक जमा चुके जाफर को टीम में चुना जा सकता था। लेकिन, लगातार रन बनाने के बाद भी चयनकर्ताओं में उन्हें टीम में चुनना जरुरी नहीं समझा।

यह भी पढ़ें:  कीर्तिमान- वसीम जाफर ने रणजी क्रिकेट इतिहास में हासिल किया एक और बड़ा रिकॉर्ड, बने पहले खिलाड़ी

इस साल भी रणजी ट्रॉफी में कमाल

वसीम जाफर रणजी ट्रॉफी 2018-19 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्हें ज्यादा सिर्फ प्लेट ग्रुप के मिलिंद कुमार ने बनाये हैं। इससे पहले पिछले साल ईरानी कप में उन्होंने 286 रनों की पारी खेली थी।

दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया में भारतीय सलामी बल्लेबाज बुरी तरह विफल रही थी। ऐसे में टीम में वसीम जाफर जैसे अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत थी। इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल करना जरूरी नहीं समझा। भले ही जाफर की उम्र 41 साल की हो गयी थी लेकिन आज भी मुश्किल परिस्थिति में वह युवाओं से अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वसीम जाफर के साथ चयनकर्ताओं ने क्यों की इतनी नाइंसाफी? 19147 रन बनाने के बाद भी नहीं हैं टीम इंडिया का हिस्सा appeared first on Sportzwiki.