Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिडनी में 193 रनों की पारी खेलने के बाद हॉस्पिटल में बीमार पड़े पिता ने चेतेश्वर पुजारा को कहा था कुछ ऐसा

भारतीय टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 521 रन बनाये थे। इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी मिला था। इस सीरीज के तीन मैचों में उन्होंने शतक बनाया था। भारत की जीत की बड़ी वजहों में यह भी एक थी।

सिडनी में खेली थी 193 रनों की पारी

चेतेश्वर पुजारा ने सिडनी में हुए अंतिम टेस्ट मैच में 193 रनों की शानदार पारी खेली थी। वह दोहरा शतक बनाने से मात्र 7 रन से चुक गये थे। यह मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया था।

सचिन तेंदुलकर ने 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में दोहरा शतक बनाया था। उसके बाद कोई भी बल्लेबाज वहां इस आंकड़े को नहीं छू पाया है। पुजारा की इस पारी के दौरान उनके पिता भी बीमार थे।

पिता ने किया था प्रोत्साहित

चेतेश्वर पुजारा के पिता अरविन्द पुजारा उनके बचपन के कोच भी हैं। उनके हॉस्पिटल में होने के बावजूद पुजारा ने शानदार पारी खेली लेकिन 200 नहीं बनाने का उन्हें दुःख था। इसके बाद पिता ने उनका प्रोत्साहन किया था। क्रिकेट मंथली को दिए इंटरव्यू में पुजारा ने कहा

“डैड ने मुझसे कहा कि दोहरा शतक सिर्फ एक नंबर है। तुमने अपनी टीम के लिए काम कर दिया है। इसलिए निराश नहीं हो। सात रनों की ज्यादा वैल्यू नहीं है बल्कि तुमने जो टीम के लिए किया है, वह ज्यादा मूल्यवान है।”

पुजारा के लिए पिता स्पेशल

चेतेश्वर पुजारा के लिए उनके पिता काफी स्पेशल हैं। उन्होंने क्रिकेट की परिभाषा अपने पिता से ही सीखी है। अरविन्द पुजारा खुद रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। चेतेश्वर पुजारा ने आगे कहा

“वह मेरे जीवन में एक विशेष व्यक्ति हैं। पूजा मुझे बता रही थी कि हॉस्पिटल में भी वह मेरा स्कोर को देख रहे थे। उन्होंने सभी डॉक्टरों से बात की और वे उन्हें बधाई दे रहे थे। खेल के बारे में उनसे बात करके बहुत खुशी होती है।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post सिडनी में 193 रनों की पारी खेलने के बाद हॉस्पिटल में बीमार पड़े पिता ने चेतेश्वर पुजारा को कहा था कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.