Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के विश्व कप 1983 और 2011 टीम के खिलाड़ियों को फीफा विश्व कप 2022 के लिए आमंत्रण

फीफा विश्व कप 2022 में कतर में खेला जायेगा। इसके लिए भारत के विश्व कप 1983 और 2011 विजेता टीम के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 21 नवम्बर से 18 दिसम्बर के बीच खेला जायेगा। फीफा विश्व कप खेल के सबसे बड़े टूर्नामेंट में एक माना जाता है। भारत ने कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्व कप कब्जा जमाया था।

सीईओ ने दिया आमंत्रण

फीफा विश्व कप 2022 के सीईओ नासिर अल खटर ने खिलाड़ियों को यह आमंत्रण दिया है। उन्होंने इस बारे में बयान भी दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा

“यह कहना सुरक्षित है कि यह विश्व कप (2022 में कतर में) हम सभी को मनाने के लिए है। मुझे कहना चाहता हूँ कि, हम आपका वहां (कतर में) स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।”

क्रिकेट सबसे बड़ा खेल

दुनिया भर में भले ही फुटबॉल सबसे मशहूर खेल है लेकिन भारत ने क्रिकेट सबसे बड़ा खेल माना जाता है। क्रिकेटरों में भारत में भगवान की तरह पूजा जाता है। इस बारे में नासिर ने कहा

“मुझे यह पता नहीं था कि भारत में क्रिकेट कितना बड़ा था, मुझे पता है कि 1983 विश्व कप विजेता टीम के कुछ सदस्य हैं,जो यहां (पुरस्कार समारोह में) हैं, और टीम के सदस्य हैं 2011 में विश्व क्रिकेट (क्रिकेट) विश्व कप जीता। मैं आपको कतर में फुटबॉल विश्व कप में आने और आने के लिए एक विशेष निमंत्रण देता हूं।”

फुटबॉलरों को भी मिलेगा आमंत्रण

क्रिकेटरों के साथ ही यह आमंत्रण फुटबॉल खिलाड़ियों को भी दिया जायेगा। विश्व कप शुरू होने में अभी लगभग चार साल का समय बचा हुआ है। उन्हें भी जल्द ही इसका आमंत्रण दिया जायेगा।

भारत ने 1983 में वेस्टइंडीज को हराकर विश्व को पर कब्जा जमाया था वहीं 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को हराया था। दोनों टीमों के खिलाड़ी अब फीफा विश्व कप के लिए कतर जा सकते हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारत के विश्व कप 1983 और 2011 टीम के खिलाड़ियों को फीफा विश्व कप 2022 के लिए आमंत्रण appeared first on Sportzwiki.