Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अर्जुन तेंदुलकर को मिला उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम अंडर-19 में तहलका मचाने के बाद अब टीम से खेलते हुए नजर आयेगे अर्जुन

भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के सितारें इन दिनों बुलंदी पर है। पिछले साल अपने प्रदर्शन से कुछ भटके अर्जुन तेंदुलकर से फिर से स्थिरता लाते हुए मुंबई की अंडर-19 टीम से अब मुंबई की अंडर-23 टीम में जगह बना ली है।

अर्जुन तेंदुलकर मुंबई की अंडर-23 टीम में शामिल

विश्व क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर का बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी अब अपने पिता की राह चल पड़ा है। अर्जुन तेंदुलकर ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अपनी रैंक में छलांग लगाई।

और मुंबई की अंडर-23 की टीम में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। अर्जुन तेंदुलकर को नेशनल लेवल पर होने वाली अंडर-23 टूर्नामेंट के लिए मुबई की टीम में जगह दी है।

अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अर्जुन ने बनायी इस टीम में जगह

शनिवार को मुंबई अंडर-23 की 15 सदस्यीय टीम घोषित की गई जिसमें जय बिस्सा को कप्तान नियुक्त किया गया है। मुंबई अंडर-23 की टीम इस टूर्नामेंट में 15 फरवरी को जयपुर में पंजाब के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

भारतीय अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके 19 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर का हाल में शानदार प्रदर्शन रहा है। अर्जुन ने आरएफएस तल्यारखान मेमोरियल इंविटेशन टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन से चयन समिति के मेंबर अजीत आगरकर काफी प्रभावित हुए।

मुंबई के अंडर-23 कोच ने अर्जुन के लिए कही ये बात

मुंबई अंडर-23 के कोच अमित पगनिस ने कहा कि “उन्होंने(अर्जुन) दो ओवर में (18वां और 20वां) में केवल 5 रन दिए और एमसी कोटल्स के यशस्वी जायसवाल का विकेट भी हासिल किया। उन्होंने दो ट्रायल मैचों में अच्छी गेंदबाजी की। दोनों मैच में दो विकेट भी लिए। यॉर्कर, बाउंसर और धीमी गति उनकी मुख्य ताकत है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post अर्जुन तेंदुलकर को मिला उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम अंडर-19 में तहलका मचाने के बाद अब टीम से खेलते हुए नजर आयेगे अर्जुन appeared first on Sportzwiki.