Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ए ने महिला हाकी मैच में फ्रांस ए को 2-0 से हराया

लखनऊ
भारत ए महिला हाकी टीम ने तीसरे मैच में मंगलवार को यहां फ्रांस ए को 2-0 से हराकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनायी। स्थानीय खिलाड़ी मुमताज खान ने 42वें मिनट में भारतीय टीम की तरफ से पहला गोल किया जबकि शर्मिला देवी ने 60वें मिनट में दूसरा गोल दागा। फ्रांसीसी टीम ने शुरू में दबदबा बनाये रखा लेकिन भारतीय रक्षकों ने अच्छा खेल दिखाया और टीम को संकट में नहीं पड़ने दिया। पहले दो क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी और आखिर में 42वें मिनट में युवा स्ट्राइकर मुमताज ने भारत को बढ़त दिलायी।  फ्रांस के पास कई मौके थे लेकिन भारतीय गोलकीपर बिच्चू देवी खारिबाम ने उसके सारे प्रयासों को कुशलता से नाकाम किया। आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल करने के लिये भरसक प्रयास किये लेकिन आखिर में भारत ने एक और मैदानी गोल करके अपनी जीत सुनिश्चित की। इन दोनों टीमों के बीच चौथा और आखिरी मैच बुधवार को यहां पदमश्री मोहम्मद शाहिद ंिसथेटिक हाकी स्टेडियम में ही खेला जाएगा।