Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड ने जीता तीसरा वनडे, भारत ने 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा

खेल डेस्क। कैथरीन ब्रंट (पांच विकेट और 18 रन) के ऑलराउंडर प्रदर्शन की मदद से इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में भारत को दो विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के लिए इस पर मढ़ा दोष

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कैथरीन ब्रंट की घातक गेंदबाजी के सामने आठ विकेट पर केवल 205 रन ही बना सकी। उप कप्तान स्मृति मंधाना (74 गेंद में 66 रन) और पूनम (97 गेंद में 56 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी कर भारत के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी, लेकिन पीछे के बल्लेबाजों ने उनकी मेहनत पर पारी फेर दिया।

विराट कोहली ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, बने यह कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

टीम इंडिया की ओर से दीप्ति शर्मा ने नाबाद 27 और तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने 26 रन का योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने आठवें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी कर भारतीय टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। मेहमान टीम की ओर से 33 साल की ब्रंट ने 28 रन देकर पांच विकेट झटके।

गेल ने तूफानी पारी खेल तोड़ दिए वनडे क्रिकेट के कई विश्व रिकॉर्ड

इसके जवाब में डैनी वाट (56), कप्तान हीथर नाइट (47) और जार्जिया एल्विस (33) की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने 48.5 ओवर में आठ विकेट पर 208 रन बनाकर शृंखला में पहली जीत दर्ज की। पांच विकेट हासिल करने वाली कैथरीन ब्रंट ने भी 18 रन बनाकर इंग्लैंड की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत की ओर से झूलन गोस्वामी ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए।