Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रियल कश्मीर और इंडियन एरोज ने 2-2 से ड्रा खेला

भुवनेश्वर
रियल कश्मीर ने रविवार को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में इंडियन एरोज के साथ मुकाबला 2-2 से ड्रा खेलकर 12वीं हीरो आई लीग फुटबॉल चैंपियनशिप में अपना अपराजेय क्रम बरकरार रखा। मैच के 75वें मिनट तक दोनों टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं होने के बावजूद मैच के अंतिम 15 मिनट में दोनों टीमों ने दो-दो गोल कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। इंडियन एरोज के अमरजीत सिंह ने मैच के 78वें मिनट में मिली पेनल्टी का फायदा उठाते हुए शानदार गोल किया और अपनी टीम कोे बढ़त दिला दी। हालांकि यह बढ़त ज्यादा देर नहीं टिक सकी और कश्मीर के खिलाड़ी कोफी टेटे ने 82वें मिनट में गोल कर दोनों टीमों के स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया।

कश्मीर के मैसन रॉबर्टसन ने मैच के 90वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम को 2-1 से आगे किया लेकिन राहुल केपी ने इंजरी समय के पहले मिनट में गोल कर मैच को 2-2 से बराबर करा दिया। मैच ड्रा समाप्त होने के बाद कश्मीर की टीम 17 मैचों में 33 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और एरोज की टीम 19 मैचों में 18 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।