न्यूजीलैंड के दौरे के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ टी-20 और वनडे सीरीज खेलेगी. पहले टी-20 सीरीज की शुरआत 24 फरवरी से होगी. इस सीरीज से भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों को आराम देने के कयास लगाएं जा रहे हैं. भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने भी कह दिया है कि, टीम के मुख्य खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं होंगे.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद स्टार्स स्पोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने कहा था, रोहित शर्मा शिखर धवन और मोहम्मद शमी को टीम से बाहर किया जा सकता है. अगर टी-20 सीरीज से रोहित शर्मा शिखर धवन बाहर होते हैं.तो टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर किन्हें मौका मिल सकता है आइए हम आपको बताते हैं.
1. के एल राहुल

भारतीय टीम के इस सलामी बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर कर दिया गया. के एल राहुल ने महिलओं के खिलाफ शो में अभद्र टिप्पड़ी कर दी थी. अब इस खिलाड़ी को टी-20 सीरीज में मौका मिल सकता है.
2. शुभमन गिल
भारतीय टीम के इस युवा खिलाड़ी के अंदर गजब की प्रतिभा भरी है. गिल ने अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना वनडे डेब्यू किया. हालांकि इन्हें दो मैच में मौका मिला. और इनका प्रदर्शन भी कुछ ख़ास नहीं था. इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में आप देख सकते हैं.
3. ऋषभ पंत

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम मैनेजमेंट उपरी क्रम में बल्लेबाजी करने को कह रही है. इस खिलाड़ी को विश्व कप में भी टीम का हिस्सा माना जा रहा है. पंत किसी भी नंबर पर बेहतरीन बल्लेबाजी कर सकते हैं. आईपीएल में दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज भी कर चुके हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post रोहित-धवन को मिला आराम, तो ये 2 खिलाड़ी कर सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में पारी की शुरुआत appeared first on Sportzwiki.
