Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 के नये सिक्सर किंग बने श्रेयस अय्यर, 1 पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाने का बना डाला नया रिकॉर्ड

इनदिनों देश में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी चल रही है. रविवार को इस टूर्नामेंट का एक मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई की टीम के बीच खेला गया. इस मुकाबले को मुंबई की टीम ने 8 विकेट के अंतर से जीत लिया. इस मैच में पहले खेलते हुए मध्य प्रदेश की टीम 19.3 ओवर में मात्र 143 रन पर आउट हो गई थी.

मुंबई की टीम ने इस लक्ष्य को श्रेयस अय्यर के शानदार शतक के दम पर मात्र 16 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

श्रेयस अय्यर ने 10 छक्कों के साथ खेली 103 रन की पारी 

श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम मुंबई के लिए इस मैच में 55 गेंदों पर 103 रन की शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी इस तूफानी पारी में 5 चौके व 10 छक्के लगाये. श्रेयस अय्यर को उनकी शानदार पारी के लिए ‘मैन ऑफ़ द मैच’ के ख़िताब से नवाजा गया.

तीसरी बार अपनी पारी में लगाये 10 या उससे ज्यादा छक्के 

बता दें, कि श्रेयस अय्यर ने तीसरी बार अपनी पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाये. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इसी साल सिक्किम के खिलाफ भी 55 गेंदों पर 147 रन की पारी खेली थी और कुल 15 छक्के लगाये थे.

वहीं आईपीएल 2018 में भी श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ 40 गेंदों पर 93 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में भी 10 छक्के लगाये थे. वह टी-20 क्रिकेट में अब कुल तीन बार 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.

गेल ने 17 बार लगाये हैं 10 या उससे ज्यादा छक्के

क्रिस गेल ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाये हैं. वेस्टइंडीज के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल ने कुल 17 बार टी-20 क्रिकेट में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाये हैं.

यहाँ देखें एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

क्रिस गेल – 17 बार 

आंद्रे रसेल / एविन लुईस / श्रेयस अय्यर – 3 बार

ब्रेंडन मैक्कुलम / दसून शनाका / आरोन फिंच – 2 बार 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post टी-20 के नये सिक्सर किंग बने श्रेयस अय्यर, 1 पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाने का बना डाला नया रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.