कुलदीप यादव पिछले एक-डेढ़ साल से भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अपने शानदार के चलते वह आईसीसी टी-20 रैंकिंग के नंबर-2 गेंदबाज भी बन गए है.
कुलदीप यादव ने इसी बीच इंडियन एक्सप्रेस को एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने राशिद खान की जमकर तारीफ की हैं और साथ ही कहा है, कि वह दुनिया का नंबर-1 टी-20 गेंदबाज होना डिजर्व करते हैं.
राशिद खान नंबर-1 स्थान डिजर्व करते

कुलदीप यादव वर्तमान समय की रैंकिंग में नंबर-2 टी-20 गेंदबाज है. इसे लेकर उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान कहा,
“अच्छा लगता है, कि आप विश्व के सबसे अच्छे गेंदबाजो में से एक है. अगर आप विश्व क्रिकेट में दूसरे नंबर पर हो इसका मतलब आप सही रास्ते पर हो, फिलहाल नंबर-1 पर राशिद खान है और मुझे लगता है. वह इस जगह को डिजर्व भी करते हैं.
राशिद ने पिछले काफी समय से अच्छा क्रिकेट खेला हैं. हां, अगर मैं भी इस तरह का प्रदर्शन करूँगा, तो एक दिन मैं भी नंबर-1 हो जाऊँगा.”

ऐसा रहा हैं कुलदीप यादव का अबतक का प्रदर्शन

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अबतक भारतीय टीम के लिए 6 टेस्ट मैच, 39 वनडे मैच और 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं.
कुलदीप यादव ने अपने खेले 6 टेस्ट मैचों में 24 विकेट, 39 वनडे मैचों में 77 विकेट व 18 टी-20 मैचों में 35 विकेट हासिल किये हुए है. वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में फाइव विकेट हॉल भी हासिल कर चुके हैं.
इस प्रकार है आईसीसी टी-20 गेंदबाजो की रैंकिंग
| रैंकिंग | खिलाड़ी | रेटिंग पॉइंट्स |
| 1. | राशिद खान | 793 |
| 2. | कुलदीप यादव | 728 |
| 3. | शादाब खान | 720 |
| 4. | इमाद वसीम | 705 |
| 5. | आदिल रशिद | 676 |
| 6. | एडम जम्पा | 670 |
| 7. | शाकिब अल हसन | 658 |
| 8. | ईश सोढी | 657 |
| 9. | फहीम अशरफ | 655 |
| 10. | मिचेल सेंटनर | 638 |
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 राशिद खान के लिए नंबर-2 कुलदीप यादव ने कही ये बात appeared first on Sportzwiki.