Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बैंगलोर टी-20 में ऑस्ट्रेलिया टीम के पास 12 साल में पहली बार है इतिहास रचने का मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया को 3 विकेट से हार मिली। बल्लेबाजी का लिए मुश्किल पिच पर भारतीय टीम सिर्फ 126 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर में जीत के लिए 14 रनों की दरकार थी और उसने लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले मैच में भारतीय टीम नई सलामी जोड़ी के साथ उतरी थी।

दूसरा मैच महत्वपूर्ण

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच आज बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जायेगा। यह मैच भारतीय टीम के लिए करो या मरो जैसा है क्यों हार के बाद वह सीरीज गंवा देगी।

भारतीय टीम ने पिछले कुछ समय से टी-20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। लगातार 10 सीरीज में मात नहीं खाने के बाद भारत को इसी महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी के घर में टी-20 सीरीज में हार मिली थी।

ऑस्ट्रेलिया के पास इतिहास रचने का मौका

आज खेले जाने वाले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के इतिहास रचने का मौका है। ऑस्ट्रेलिया अगर इस मैच को अपने नाम कर लेता है तो भारत के खिलाफ भारत में यह उनकी पहली टी-20 सीरीज जीत होगी।

ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ एक बार भारत को टी-20 सीरीज में मात दी है। एक मैच की यह सीरीज 2008 सीबी सीरीज के शुरू होने से पहले मेलबर्न में खेला गया था। इस मैच को 9 विकेट से जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज अपना नाम किया था।

भारत के खिलाफ खराब रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया एक समय क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम मानी जाती थी लेकिन टी-20 क्रिकेट में भारत के खिलाफ उसका रिकॉर्ड उस दर्जे का नहीं है। दोनों टीमों पहली बार 2007 वर्ल्ड टी-20 के सेमीफाइनल में में आमने सामने हुई थी और ऑस्ट्रेलिया को यहाँ हार मिली थी।

अभी तक दोनों टीमों के बीच अभी तक 20 मुकाबले हुए हैं। इसमें भारत ने 11 जीते हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 7 में जीत मिली है। वहीं दो मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला था।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post बैंगलोर टी-20 में ऑस्ट्रेलिया टीम के पास 12 साल में पहली बार है इतिहास रचने का मौका appeared first on Sportzwiki.