भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 फरवरी से शुरू हो रही दो मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारत की टीम का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम के चयनकर्ताओं द्वारा चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में चयनकर्ताओं के कई फैसले ऐसे है. जो समझ से परे है.
हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन्ही फैसलों के बारे में बताएंगे.
युवा खिलाड़ी शुभमन गिल बिना खेले ड्राप क्यों ?

युवा खिलाड़ी शुभमन गिल भारत के साथ न्यूजीलैंड दौरे की टी-20 सीरीज में थे, लेकिन वहां उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी.
अब भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर कर दिया है. आखिर बिना प्लेइंग इलेवन में मौका दिए ही शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ी को टीम से बाहर करना समझ से परे हैं.
केदार को भी बिना खिलाये क्यों किया गया ड्राप ?

केदार जाधव भी न्यूजीलैंड के दौरे पर टी-20 सीरीज में थे. उन्हें भी प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पाया था, लेकिन अब उन्हें भी टीम से बाहर कर दिया गया है. चयनकर्ताओं का यह फैसला भी समझ से परे है.
धवन और रोहित को आराम क्यों नहीं ?

मीडिया में चयन से पहले खबरें थी, कि शिखर धवन और रोहित शर्मा को आराम मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. रोहित और धवन लम्बे समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन बीसीसीआई के चयनकर्ता उन्हें आराम नहीं दे रहे हैं. वहीं बुमराह और कप्तान कोहली को कई बार आराम मिल चूका है. चयनकर्ताओं का यह फैसला भी समझ से परे है.
खलील को क्यों किया गया बाहर

खलील अहमद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में ठीक गेंदबाजी की थी, लेकिन अब उन्हें चयनकर्ताओं ने टीम से बाहर कर दिया है. चयनकर्ताओं का यह फैसला भी समझ से परे है.
उमेश यादव को आखिर क्यों मिला मौका

चयनकर्ताओं ने उमेश यादव को टीम में मौका दिया है, लेकिन चयनकर्ताओं का यह फैसला भी काफी हैरान करता है, क्योंकि उमेश यादव ने हाल में कही भी टी-20 क्रिकेट नहीं खेला है. ऐसे में उन्हें कैसे टी-20 टीम में चुन लिया गया है.
यहाँ देखें भारत की पूरी टीम :
India’s squad for T20I series against Australia: Virat (Capt), Rohit (vc), KL Rahul, Shikhar Dhawan, Rishabh Pant, Dinesh Karthik, MS Dhoni (WK), Hardik Pandya, Krunal Pandya, Vijay Shankar, Yuzvendra Chahal, Jasprit Bumrah, Umesh Yadav, Sidharth Kaul, Mayank Markande #INDvAUS
— BCCI (@BCCI) February 15, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post टी-20 की 15 सदस्यी टीम देखकर समझ से परे हैं भारतीय चयनकर्ताओं के यह पांच फैसले appeared first on Sportzwiki.