हेमिल्टन
पहले टी-20 मैच में करारी हार के बाद भारत ने दूसरे मैच में शानदार वापसी कर न्यूजीलैंड में अपनी पहली टी-20 जीत हासिल की थी. इससे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और दोनों टीमों के लिए आखिरी मैच निर्णायक बन गया है.
न्यूजीलैंड 2-1 से जीता सीरीजन्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में 4 रन से मात देकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 212 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर भारत को निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन पर रोक दिया. भारत के लिए विजय शंकर ने 43 और कप्तान रोहित शर्मा ने 38 रन बनाए. मेजबान टीम के लिए मिशेल सेंटनर और डेरिल मिशेल ने 2-2 दो विकेट लिए.