न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच 80 रन से गंवाने के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे मुकाबले 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है.सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा.
मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शानदार प्रदर्शन किया. एकतरफ रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक जमाया. वहीँ शिखर धवन ने भी अच्छी पारी खेल कर भारतीय टीम को एक बेहतर शुरुआत दी. उन्होंने 31 गेंद पर 30 रन बनाएं. हालांकि उन्होंने एक बार फिर वो बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहें.
अगले मैच में टीम से बाहर हो सकता है ये सलामी बल्लेबाज

शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से लगातार टीम का हिस्सा हैं. वो टीम के लिए लगातार खेलते आ रहे हैं. अगले मैच में इस खिलाड़ी को आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह दो मैच से टीम से बाहर चल रहे शुभमन गिल को डेब्यू का मौका मिल सकता है.शिखर धवन का हालिया फॉर्म भी उतना बेहतर नहीं रहा है.
विश्व कप के लिए भारतीय टीम तीसरे सलामी बल्लेबाज का कर रही तलाश

बता दें, विश्व कप को देखते हुए भारतीय टीम तीसरा सलामी बल्लेबाज तलाश रही है. शुभमन गिल को इसलिए वनडे सीरीज में डेब्यू भी कराया गया था.लेकिन उनका प्रदर्शन सही नहीं था. अब अगर इस खिलाड़ी को टी-20 में डेब्यू करने का मौका मिलता है. तो इनको बेहतर प्रदर्शन करना होगा.
शिखर धवन को इस वजह से दिया जा सकता है आराम

आज के मैच में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (50) और शिखर धवन (30) ने पहले विकेट के लिए 79 रन जोड़े. इस साझेदारी को ईश सोढ़ी ने 10वें ओवर में रोहित को आउट कर तोड़ा. लेकिन एक बार फिर धवन बड़ी पारी नहीं खेल पाएं. ये भी कयास लगाए जा रहे हैं की शिखर धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलु सीरीज में आराम दिया जा सकता है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post तीसरे टी-20 में शिखर धवन को मिल सकता है आराम, ये 2 भारतीय खिलाड़ी कर सकते हैं पारी की शुरुआत appeared first on Sportzwiki.