Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले टी-20 में रोहित-धवन के जोड़ी के फ्लॉप शो के बाद दूसरे टी-20 में यह जोड़ी कर सकती है पारी की शुरुआत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टी-20 मैच न्यूजीलैंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 80 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया था.

अपनी इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी. अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मैच आकलैंड के मैदान पर 8 फरवरी शुक्रवार को खेला जायेगा.

पहले टी-20 में भारत की ओपनिंग जोड़ी रही फ्लॉप 

Rohit-Dhawan ahead of Sachin-Sehwag

पहले टी-20 मैच में भारत की ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप साबित हुई थी. भारतीय टीम के कप्तान व स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा मात्र 1 रन पर आउट हो गए थे. भारतीय टीम का पहला विकेट मात्र 18 रन पर गिर गया था. भारतीय टीम को ओपनिंग साझेदारी अच्छी ना मिलने की वजह से भारतीय टीम मात्र 139 रन पर ही आउट हो गई थी.

दूसरे टी-20 में भी रोहित-धवन की जोड़ी करेंगे ओपनिंग 

आपकों बता दें, कि दूसरे टी-20 में भी रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ही भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करेंगे.  रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने पूर्व में भारतीय टीम के लिए काफी अच्छी शुरूआत की है, इसलिए टीम मैनेजमेंट दूसरे टी-20 मैच में भी इसी ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतरेगा.

धवन-रोहित की ओपनिंग जोड़ी दूसरे टी-20 में शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी और भारतीय टीम की जीत दिलाना चाहेगी.

इस प्रकार हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, सिद्धार्थ कौल, युजवेंद्र चहल

न्यूजीलैंड : कॉलिन मुनरो, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, डेरिल मिचेल, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मिचेल सेंटनर, स्कॉट कुगलेनिजन, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पहले टी-20 में रोहित-धवन के जोड़ी के फ्लॉप शो के बाद दूसरे टी-20 में यह जोड़ी कर सकती है पारी की शुरुआत appeared first on Sportzwiki.