Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम ने फिर दिया टी-20 में 200 से ज्यादा रन, यह टीमें अभी भी टीम इंडिया से आगे

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में करारी हार मिली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई और बल्लेबाज की कुछ खास नहीं कर पाए। यही वजह है कि टीम को करारी हार मिली। यह भारत की न्यूजीलैंड में लगातार लगातार तीसरी टी-20 हार है।

न्यूजीलैंड ने बनाया पहाड़ जैसा स्कोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के सामने 220 रनों का लक्ष्य रखा। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाये। उसके सलामी बल्लेबाजों ने विस्फोटक शुरुआत दी थी।

यही वजह है कि न्यूजीलैंड ने बड़ा स्कोर बनाया। इसके अलावा केन विलियमसन और रॉस टेलर ने भी अपना योगदान दिया। भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। सभी गेंदबाजों को विकेट मिला लेकिन सभी महंगे साबित हुए।

फिर दिए 200 रन

भारत में दुनिया की सबसे बड़े टी-20 लीग खेली जाती है लेकिन टी-20 मैचों में गेंदबाज काफी महंगे साबित होते हैं। इस मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यह 8वां मौका था जब भारत ने 200 से ज्यादा रन दिए।

भारत ने इससे पहले सात बार टी-20 इंटरनेशनल मैच में 200 से ज्यादा रन दिए थे। पहली बार भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 200 रन दिए थे। यह मैच पहले वर्ल्ड टी-20 में खेला गया था। उस मैच में युवराज सिंह ने ओवर में 6 छक्के जड़े थे।

पहले स्थान पर दो टीम

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 200 रन देने वाली टीमों में भारत संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम है।इन दोनों टीमों ने टी-20 इंटरनेशनल मैचों में दस- दस बार 200 से ज्यादा रन दिए हैं।

भारत के साथ दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीम है। इन दोनों टीमों ने आठ- आठ बार टी-20 मैचों में 200 से ज्यादा रन दिए हैं। सात बार 200 से ज्यादा रन देकर दक्षिण अफ्रीका तीसरे नंबर पर है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारतीय टीम ने फिर दिया टी-20 में 200 से ज्यादा रन, यह टीमें अभी भी टीम इंडिया से आगे appeared first on Sportzwiki.