भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 8 फरवरी शुक्रवार को आकलैंड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.
इस टी-20 सीरीज में भारतीय टीम के पास प्लेइंग इलेवन में चयन के लिए कुल 15 खिलाड़ी शामिल है. इन 15 खिलाड़ियों में से कप्तान रोहित को 4 खिलाड़ियों को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना होगा और आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन 4 खिलाड़ियों का ही नाम बताएंगे.
ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने पहले टी-20 मैच में 10 गेंदे खेलकर मात्र 4 रन बनाये थे. ऋषभ पंत को इस खराब प्रदर्शन के कारण दूसरे टी-20 की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता हैं और उनकी जगह युवा खिलाड़ी शुभमन गिल को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.
दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक भी पहले टी-20 में बुरी तरह फेल साबित हुए थे, इसलिए उन्हें भी टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है. वह पहले टी-20 मैच में मात्र 4 रन बना पाए थे, इसलिए उन्हें टीम से बाहर कर केदार जाधव को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है.
विजय शंकर

विजय शंकर को भी टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना काफी मुश्किल लग रहा है. विजय शंकर ने भले ही पहले टी-20 में अच्छी पारी खेली थी, लेकिन टीम के बैलेंस को ध्यान में रखते हुए कुलदीप यादव को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. वहीं विजय शंकर को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है.
खलील अहमद

युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद के भी इस मैच में खेलने के चांस नहीं है. वह पहले टी-20 मैच में काफी महंगे साबित हुए थे, इसलिए खलील अहमद को दूसरे टी-20 की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा सकता है और उनकी जगह सिद्धार्थ कौल को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पहले टी-20 में हार के बाद दूसरे टी-20 में इन चार खिलाड़ियों को बाहर रखेंगे रोहित शर्मा! appeared first on Sportzwiki.