Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित, धवन और राहुल ओपनिंग के है तीन विकल्प,पहले टी-20 में कोहली लेंगे विराट फैसला, ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच 24 फरवरी रविवार को विशाखापत्तनम में खेला जायेगा. इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम के पास ओपनिंग के तीन विकल्प है, जिसमे से दो खिलाड़ी भारतीय टीम की पारी की शुरूआत करेंगे. रोहित शर्मा, शिखर धवन और केएल राहुल के रूप में भारत के पास तीन ओपनर बल्लेबाज है.

रोहित-शिखर की जोड़ी करेगी पारी की शुरूआत 

बता दें, इस पहले टी-20 मैच में शिखर धवन और रोहित शर्मा की अनुभवी ओपनिंग जोड़ी ही भारतीय टीम की पारी की शुरूआत करेगी. भारतीय टीम की यह ओपनिंग जोड़ी लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में दुनिया की बेस्ट जोड़ी मानी जाती हैं.

जिस दिन इस जोड़ी के दोनों बल्लेबाज फॉर्म में होते हैं. उस दिन इस जोड़ी को रोक पाना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होता हैं.

रोहित और शिखर पिछले काफी समय से भारत के लिए ओपनिंग कर रहे हैं और दोनों ने ही भारत के लिए लिमिटेड ओवर में ओपनिंग करते हुए सफलता प्राप्त की हुई हैं.

केएल राहुल को भेजा सकता है नंबर-3 पर 

केएल राहुल का टी-20 क्रिकेट का रिकॉर्ड बहुत शानदार है. वह अबतक अपने खेले 25 टी-20 मैचों में 43.4 की शानदार औसत व 148.4 के स्ट्राइक रेट से 782 रन बना चुके हैं.

केएल राहुल के इस शानदार टी-20 रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना मुश्किल होगा. वह पहले टी-20 में भारत के लिए नंबर-3 की पोजीशन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. वहीं कप्तान विराट कोहली नंबर-4 की पोजीशन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.

इस प्रकार हो सकता हैं भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम 

रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, एमएस धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, क्रुनाल पांड्या, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह

इस प्लेइंग इलेवन के साथ ही व इसी बल्लेबाजी क्रम के अनुसार भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में उतर सकती है. भारत की यह टीम व बल्लेबाजी क्रम काफी संतुलित नजर आ रहा है. भारत इस प्लेइंग इलेवन के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहले टी-20 में हरा सकता है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post रोहित, धवन और राहुल ओपनिंग के है तीन विकल्प,पहले टी-20 में कोहली लेंगे विराट फैसला, ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत! appeared first on Sportzwiki.