Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में ये तीन खिलाड़ी बन सकते हैं मैन ऑफ़ द सीरीज, नंबर 3 है प्रबल दावेदार

भारतीय टीम ने शुक्रवार को ईडन पार्क  मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को सात विकेट से मात दी. इसके साथ ही भारतीय टीम ने ये सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. अब भारतीय टीम अगला मैच 10 फरवरी को खेलेगी. ये मैच दोनों टीम के लिए करो या मरो का होगा. जो टीम वो मैच जीतेगी वो सीरीज भी जीत जाएगी.

अब आपको हम वैसे तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो इस सीरीज में मैन ऑफ़ द सीरीज जीतने के दावेदार हैं

टिम सेफर्ट

युवा टिम सेफर्ट ने पहले मैच में 43 गेंदों में आक्रामक 84 रनों की शानदार पारी खेली. उनके इसी तेज पारी की वजह से न्यूजीलैंड ने पहले मैच में पहाड़ जैसा स्कोर बनाया. हालांकि दूसरे मैच में इस खिलाड़ी का बल्ला नहीं चला. विकेट के पीछे भी इस खिलाड़ी ने कैच लपके हैं. वो मैन ऑफ़ द सीरीज पाने के सबसे बड़े दावेदार हैं.

क्रुनाल पांड्या 

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम जब शुक्रवार को दूसरा टी20 मैच खेलने उतरी तो उसके सामने करो या मरो की चुनौती थी. पहला टी 20 मैच हारने के बाद टीम इंडिया को इस मैच में किसी भी हालत में अच्छा प्रदर्शन करना था.  क्रुणाल ने 4 ओवर में 28 रन लुटाते हुए 3 अहम विकेट झटके.

भारत के जीत में उन्होंने अहम योगदान निभाया. पहले मैच में भी इस खिलाड़ी ने एक विकेट लिया है. वो सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं.

रोहित शर्मा 

पिछले मैच में इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर भारत के जीत में अहम भूमिका निभाई. उनकी शानदार अर्धशतकीय पारी की वजह से ही भारतीय टीम को जीत मिली. अगले मैच में भी इस खिलाड़ी से भारतीय टीम को उम्मीद होगी. रोहित भी इस आखिरी मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाना चाहेंगे.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में ये तीन खिलाड़ी बन सकते हैं मैन ऑफ़ द सीरीज, नंबर 3 है प्रबल दावेदार appeared first on Sportzwiki.