Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप से पुजारा ने किया कमाल, टी 20 मैच में 61 गेंदों पर बना दिया शतक  

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा को हेमशा टेस्ट का ही खिलाड़ी माना जाता है। लेकिन हाल ही में उन्होंने उन सभी लोगों को चुप कर दिया जों ऐसा मानते है आपको बता दे कि उन्होंने गुरुवार को मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए महज़ 61 गेंदों में शतक जमा दिया। साथ ही उन सभी लोगों को हैरान कर दिया जों सिर्फ उनको टेस्ट का खिलाड़ी मानते थे।

आपको बता दे कि उनके ज्यादा टेस्ट मैच में खेलने के कारण उनको वनडे और टी-20 में शामिल नहीं किया जाता है। साथ ही हर वर्ष आयोजित होने वाले आईपीएल के पिछले चार सीज़न में भी उनकी किसी टीम ने नही खरीदा। लेकिन हाल ही में उन्होंने ने केवल 61 गेंदों में शतक लगाकर उन सभी को हैरान कर दिया। सय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ शतक जमा कर पुजारा ने संकेत दे दिए हैं की वो इस फॉर्मेट में भी बल्लेबाज़ी कर सकते हैं।

उन्होंने ने इस पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया। साथ ही बताया जा रहा है कि उन्होंने ने इस मैच में केवल 29 गेंदों में अर्धशतक लगाया। उन्होंने ने ये आक्रमक बैटिंग की रेलवे के खिलाफ की साथ ही बता दिया की वह किसी भी फॉर्मेट में भी बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। आईपीएल में अंतिम बार चेतेश्वर पुजारा किंग्स एलेवेन पंजाब की तरफ से खेले थे। साथ ही अबकी बार उनकी आईपीएल में बेस प्राइज़ 50 लाख थी लेकिन उनको किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

ये भी देखें

6 महीने बाद लौटे क्रिस गेल ने फिर मैदान पर मचाया 'आतंक', देखें VIDEO

इस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ने की शादी, कार्तिक सहित ये खिलाड़ी हुए शामिल

रॉस टेलर ने रचा इतिहास इस मामले में बन गए न्यूजीलैंड पहले खिलाड़ी



Herald