भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 24 फरवरी रविवार को खेला जाना है. इस पहले टी-20 मैच को जीत दोनों टीमें सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी. इस पहले टी-20 मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के पास कई शानदार रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.
आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में कुछ ऐसे ही रिकार्ड्स के बारे में बताएंगे, जिसे दोनों टीमों के खिलाड़ी इस मैच में बना सकते हैं.
आइये डालते हैं एक नजर पहले टी-20 में बनने वाले संभावित आंकड़ो पर :

1. मयंक मार्कंडेय भारत की टीम में शामिल है. उन्हें पहले टी-20 में अपने डेब्यू का मौका मिल सकता है. वह भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले 80वें खिलाड़ी बन सकते हैं.
2. पांच विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल भारतीय टीम के 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल कर लेंगे. भारत के लिए अबतक सिर्फ रविचंद्रन अश्विन ही 50 या उससे अधिक विकेट हासिल कर पाए है.
3. जसप्रीत बुमराह के पास भी 2 विकेट लेते ही अपने 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने का मौका होगा.

4. एमएस धोनी इस मैच में 58 रन बनाते ही सुरेश रैना को रनों के मामले में पीछे छोड़ देंगे और भारत के तीसरे सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे. भारतीय टीम के लिए खेलते हुए धोनी अब तक 43 पारियों में 1548 रन बना चुके हैं.
5. विराट कोहली अगर इस मैच में 2 छक्के और लगा देंगे, तो वह भारत के लिए 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे. भारत के लिए अबतक 50 छक्के से ज्यादा रोहित, युवराज और रैना ने लगाये हुए हैं.

6. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी अपने 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय छक्कों से मात्र 2 छक्के दूर है.
7. आरोन फिंच अगर इस मैच में 130 रन की पारी खेलते हैं, तो वह ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 1792 रन डेविड वार्नर ने बनाये हुए हैं.
8. ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 83 छक्के शेन वाटसन ने लगाये हैं. इस मैच में 5 छक्के लगते ही फिंच वाटसन के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. आरोन फिंच अबतक ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए 50 पारियों में 79 छक्के लगा चुके हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पहले टी-20 में बन सकते हैं 8 बड़े रिकॉर्ड, कोहली, धोनी के पास इतिहास रचने का मौका appeared first on Sportzwiki.