Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान महिला टीम के बीच टी-20 मैच हुआ टाई, सुपर ओवर में निकला हैरान करने वाला परिणाम

एक लंबे समय के बाद पाकिस्तान में फिर से इंटरनेशल क्रिकेट ने दस्तक दी है जिसमें वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम से जंग लड़ रही है। दोनों ही टीमों के बीच पाकिस्तान की मेजबानी में 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है जिसमें विंडीज महिला टीम दो मैचों के बाद 2-0 से आगे है।

पाकिस्तान-विंडीज महिला टीम के बीच दिखा जबरदस्त रोमांचक मुकाबला

तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज का पहला मैच विंडीज की महिला टीम ने अपने नाम किया तो दूसरे मैच में पाकिस्तानकी महिला टीम के पास वापसी का बेहतरीन मौका था लेकिन उन्होंने ये मौका हाथ से गंवा दिया।

कराची में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज की महिला टीम 1-0 की बढ़त के साथ उतरी और दूसरे मैच को भी रोमांचक अंदाज में सुपर ओवर में अपने नाम किया।

तीसरा टी-20 टाई पर हुआ खत्म

कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस टी-20 सीरीज के अंतिम मैच में रोमांच अपने चरम पर रहा और मैच में सुपर ओवर से फैसला सामने आया जहां विंडीज की महिला टीम भारी पड़ी।

पाकिस्तान महिला टीम ने इस दूसरे टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 132 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में विंडीज की टीम भी जीत की तरफ बढ़ रही थी लेकिन आखिरी समय में पाकिस्तान ने वापसी कर विंडीज को 132 रनों पर ही रोक लिया।

सुपर ओवर में आया नजीता, विंडीज टीम ने मारी बाजी

मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर खेला गया जहां वेस्टइंडीज की महिला टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। वेस्टइंडीज ने सुपर ओवर में 18 रन बनाकर पाकिस्तान के सामने 19 रनों का लक्ष्य रखा।

लेकिन पाकिस्तान महिला टीम इस बड़े लक्ष्य के सामने बिल्कुल भी प्रतिरोध नहीं दिखा सकी और पहली तीन गेंदों में ही 1 रन बनाकर पारी खत्म हो गई। और विंडीज ने सुपर ओवर के तहत मैच के साथ ही सीरीज को अपने नाम कर लिया।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post वेस्टइंडीज और पाकिस्तान महिला टीम के बीच टी-20 मैच हुआ टाई, सुपर ओवर में निकला हैरान करने वाला परिणाम appeared first on SportzWiki Hindi.