भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने लम्बे-लम्बे छक्कों से क्रिकेट प्रेमियों का जमकर मनोरंजन करते हैं. वह काफी आसानी से गगनचुम्बी छक्के लगा देते हैं. इसी बीच उन्होंने छक्के लगाने की अपनी इस क़ाबलियत से एक शानदार रिकॉर्ड भी बनाया है.
2016 के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित

आपकों बता दें, कि जनवरी 2016 के बाद से भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले पर नंबर-1 स्थान पर है. साल 2016 के बाद से अबतक रोहित शर्मा 202 छक्के लगा चुके हैं.
इस मामले पर रोहित शर्मा काफी आगे है, क्योंकि अन्य खिलाड़ी उनसे इस मामले पर काफी पीछे है. रोहित के बाद दूसरे नंबर पर मार्टिन गुप्टिल का नाम आता है. जिनके नाम 2016 के बाद से तीनो फॉर्मेट में मिलाकर 110 छक्के हैं.
यहाँ देखें 1-1-2016 के बाद से सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची :

202 – रोहित शर्मा
110 – मार्टिन गप्टिल
104 – कॉलिन मुनरो
90 – आरोन फिंच
89 – बेन स्टोक्स
85 – जोस बटलर
81 – विराट कोहली / इयान मोर्गन
रोहित तीनो फॉर्मेट में अबतक लगा चुके हैं 349 छक्के

रोहित शर्मा अबतक वनडे क्रिकेट के कुल 201 वनडे मैच खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने 47.61 की शानदार औसत से 8840 रन बनाये हुए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 88.33 का रहा हैं. वह अबतक 22 शतक व 39 अर्धशतक लगा चुके हैं. उनका बेस्ट स्कोर 264 रन का रहा हैं.
भारत के इस स्टार ओपनर बल्लेबाज ने जहां 27 टेस्ट में अबतक 39.62 की औसत से 1585 रन बनाये हुए हैं. वहीं रोहित शर्मा ने अपने खेले 92 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 31.87 की औसत से 2288 रन बनाये हुए हैं.
रोहित वनडे में अबतक 215 छक्के, टेस्ट में 32 छक्के व टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 102 छक्के लगा चुके हैं. वह अबतक तीनो फॉर्मेट में मिलाकर 349 छक्के लगा चुके हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post साल 2016 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 202 छक्के लगा चुके हैं रोहित, अन्य खिलाड़ी काफी पीछे appeared first on Sportzwiki.