Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एमएसके प्रसाद का खुलासा 2017 चैम्पियंस ट्राफी में भारत की करारी हार के बाद विराट कोहली के साथ लिया गया था ये फैसला

विश्व कप जैसे जैसे नजदीक आ रहा है. विश्व कप में कैसी होगी भारतीय टीम इसी बारे में सभी चर्चा कर रहे हैं. कई एक्सपर्ट अपनी-अपनी टीम बना रहे हैं. तो वहीँ खिलाड़ी विश्व कप में अपनी जगह पक्की करने में लगे हैं. ऐसे में भारत की तैयारियों के बारे में भी कर कोई जानना चाहता है. न्यूजीलैंड के साथ पिछले मैच में भारतीय टीम जीसतरह फ्लॉप रही. उनके तैयारियों पर भी सवाल उठ रहा है.

इस बीच भारतीय टीम के चयनकर्ता एम एस के प्रसाद ने विश्व कप की तैयारियों के ऊपर बयान दिया है. बता दें, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे और टी-20 सीरीज से भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है. उनकी जगह टीम की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे हैं. एम एस के प्रसाद ने क्रिकबज से बातचीत करते हुए बताया.

इस समय से ही शुरू हो गई थी विश्व कप की तैयारी 

भारतीय टीम चैम्पियन ट्राफी के फाइनल में हार गई थी. जिसके बाद टीम की जमकर आलोचना हुई थी. अगर भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता की माने तो विश्व कप की तैयारी चैम्पियन ट्राफी के फाइनल के दौरान ही शुरू हो गई थी.

उन्होंने कहा,

“2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद योजना शुरू हुई. हमने उस खेल के बाद अपनी कमियों का विश्लेषण किया और हमने उन कमियों को सुधार करने के लिए काम करना शुरू कर दिया. हमने कुछ नए संयोजनों की कोशिश की और मुझे लगता है कि हम जो चाहते थे उसमें काफी हद तक सफल हुए हैं.”

 

बता दें, विश्व कप की शुरुआत 30 मई से शुरू होने वाली है. उससे पहले भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलु सीरीज और आईपीएल खेलना है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post एमएसके प्रसाद का खुलासा 2017 चैम्पियंस ट्राफी में भारत की करारी हार के बाद विराट कोहली के साथ लिया गया था ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.