Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के क्रिकेट अवार्ड्स की घोषणा की, इन्हें मिला सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का अवार्ड

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट अवार्ड्स की घोषणा की। इसमें 2018 में ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल और घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछला साल कुछ खास नहीं रहा था। बॉल टेम्परिंग की वजह से कप्तान स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर पर बैन लगा दिया था।

इन्हें मिला अवार्ड

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को वनडे क्रिकेटर ऑफ द इयर का अवार्ड मिला। स्टोइनिस ने गेंद और बल्ले दोनों से ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।

स्टोइनिस को पोल में 30 वोट मिला। वहीं कप्तान आरोन फिंच (22 वोट), शॉन मार्श (18), ट्रेविस हेड (14) और गेंदबाज बिली स्टैनलेक और एंड्रयू टाय से 9-9 वोट मिले। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया को वनडे मैचों में कई बड़ी हार मिली थी।

नाथन लायन को मिला यह अवार्ड

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिन गेंदबाज नाथन लायन को टेस्ट क्रिकेट ऑफ द इयर का अवार्ड मिला है। यह पहला मौका है जब उन्हें यह अवार्ड मिला है। लायन ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं।

बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के कप्तान मोईसिस हेनरिक्स को कम्युनिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड पहली बार दिया गया है। हेनरिक्स ने इस साल की शुरुआत में अपने मानसिक स्वास्थ्य की लड़ाई के बारे में खुलकर बात की थी।

इन्हें भी मिला अवार्ड

महिला टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हिली को दो अवार्ड मिले। महिला वर्ल्ड टी-20 की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट एलिसा हिली को टी-20 क्रिकेट ऑफ द इयर और वनडे महिला क्रिकेट ऑफ द इयर का अवार्ड मिला है।

विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को टी-20 क्रिकेटर ऑफ द इयर का अवार्ड दिया गया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डीन जोन्स को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। उनके अलावा महिला क्रिकेटर कैथरीन फिट्ज़पैट्रिक को भी हॉल ऑफ फेम में जगह मिली है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के क्रिकेट अवार्ड्स की घोषणा की, इन्हें मिला सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का अवार्ड appeared first on Sportzwiki.