Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डि गोएडे, वेन डोरेन को एफआईएच के 2018 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

लुसाने (स्विट्जरलैंड)
नीदरलैंड की इवा डि गोएडे और बेल्जियम के आर्थर वेन डोरेन को 2018 का अंतरराष्टूीय हाकी महासंघ (एफआईएच) का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया जबकि भारत की झोली एक बार फिर खाली रही। इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों को 1998 में शुरू किया गया और कोई भी भारतीय हाकी खिलाड़ी इसे हासिल नहीं कर पाया है। डि गोएडे को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी जबकि विश्व चैंपियन बेल्जियम के वेन डोरेन को लगातार दूसरे वर्ष साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया। एफआईएच हाकी स्टार्स अवार्ड्स में वेन डोरेन बेल्जियम के उन चार खिलाड़यिों में शामिल रहे जिन्हें पुरस्कार मिला। बेल्जियम के ही विन्सेंट वानाश को लगातार दूसरी बार साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर चुना गया जबकि उनके हमवतन आर्थर डि स्लोवर को डिफेंस में शानदार प्रदर्शन के लिए साल का उभरता हुआ पुरुष खिलाड़ी चुना गया।

बेल्जियम की विश्व कप विजेता टीम के कोच शेन मैकलियोड साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच चुने गए। नीदरलैंड की मुख्य कोच एलिसन अनान को लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ महिला कोच चुना गया। इंग्लैंड की मेडी ंिहच को लगातार तीसरे साल सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर चुना गया जबकि अर्जेन्टीना की मिडफील्डर लूसियाना वोन डेर उभरती हुई महिला खिलाड़ी चुना गया।