Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हर्षा भोगले ने कहा विश्व कप 2019 के लिए इन 13 खिलाड़ियों का नाम हो चूका है पक्का, इन 4 के बीच है जंग

दिग्गज कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने विश्व कप 2019 के लिए 31 जनवरी को भारत की 15 सदस्यी टीम चुनी थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद दिग्गज कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है. जिसमे उन्होंने कहा है, कि 13 स्थान तो अब विश्व कप 2019 के लिए पक्के हो गए है.

सिर्फ दो स्थान के लिए ही चार खिलाड़ियों के बीच लड़ाई है. साथ ही उन्होंने कहा है, कि वह केएल राहुल को जरुर विश्व कप 2019 के लिए टीम में चुनेंगे.

इस प्रकार चुनी है हर्षा भोगले की विश्व कप के लिए 15 सदस्यी भारतीय टीम 

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, अम्बाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी

इन 13 भारतीय खिलाड़ियों का नाम पक्का मान रहे हर्षा भोगले 

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अम्बाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी

मैं केएल राहुल को चुनुँगा 

हर्षा भोगले ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “विश्व कप के 15 में से 13 स्थान अब पूरी तरह से भर चुके हैं. सब सिर्फ दो बैटिंग स्लॉट बचे हैं. जिसमे कार्तिक, पंत, विजय शंकर और एक ओपनर के बीच लड़ाई होगी. 

भले ही टीम को लगता हो कोई और, लेकिन मैं केएल राहुल को चुनुँगा. फिलहाल ज्यादा मैच नहीं बचे हैं अंतिम दो स्थान को भरने के लिए.”

यहाँ देखें हर्षा भोगले का ट्वीट 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post हर्षा भोगले ने कहा विश्व कप 2019 के लिए इन 13 खिलाड़ियों का नाम हो चूका है पक्का, इन 4 के बीच है जंग appeared first on Sportzwiki.