भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवा और अंतिम वनडे मैच भारत की टीम ने 35 रन के अंतर से जीत लिया था.
वेलिंगटन के वेस्टपैक क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने 4-1 से पांच मैचों की इस वनडे सीरीज को जीत लिया था.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 252 रन बनाये थे. भारतीय टीम के इस लक्ष्य के जवाब में पूरी न्यूजीलैंड की टीम 44.1 ओवर में मात्र 217 रन पर आउट हो गई और भारत ने यह मैच 35 रन से जीत लिया था.
सीरीज जीत के बाद शास्त्री ने कहा 13 खिलाड़ियों की जगह पक्की

रवि शास्त्री ने भारत की पांचवे वनडे जीत के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा, “मुझे लगता है, कि विश्व कप 2019 के लिए हमारे 13 खिलाड़ी लगभग पक्के हो गए है. सिर्फ 1-2 स्थानों को ही हमें देखना है. टीम कॉम्बिनेशन हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है.”
प्रत्येक अवसर का लाभ उठाना चाहिए

रवि शास्त्री ने आगे अपनी बात बढ़ाते हुए कहा, “हम चाहते हैं, कि हमारे खिलाड़ी विश्व कप से पहले मिलने वाले पांच मैचों में अपना फॉर्म न खोएं. आपको वास्तव में, प्रत्येक अवसर को भुनाना चाहिए और इसका अधिकतम लाभ उठाना चाहिए और यही वजह है, कि आज जिस तरह से रायडू खेले हैं, मैं उसे पसंद करता हूं.
यह पांच मैचों में से सबसे अच्छा खेल था, क्योंकि 18 रन पर 4 विकेट के बाद जीतना मुश्किल था. विशेष रूप से रायुडू ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया हैं. उन्होंने आखिरी गेम में बहुत समझदारी के साथ बल्लेबाजी की है.”
इन 13 खिलाड़ियों की जगह पक्की के संकेत दिए रवि शास्त्री ने

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अम्बाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विश्वकप 2019 के लिए रवि शास्त्री ने चुनी टीम, कहा इन 13 खिलाड़ियों की जगह है पक्की appeared first on Sportzwiki.