स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम इन दिनों न्यजीलैंड दौरे पर है और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। सीरीज में भारतीय टीम ने 3-1 की बढ़त बना ली है। वहीं ICC वर्ल्ड कप 2019 के लिए खिलाड़ियों का चुनाव भी शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के बाद अब तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी अपनी वर्ल्ड कप 2019 के लिए अपनी टीम चुनी है।
उन्होंने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। जहीर खान ने बताया है किन 15 प्लेयर्स को विश्व कप की टीम में होना चाहिए। जहीर ने रिषभ पंत और रविंद्र जडेजा को जगह दी है। वहीं गंभीर ने इन दोनों खिलाड़ी को 15 सदस्यीय टीम में नहीं चुना था।
2019 विश्व कप के लिए जहीर खान की टीम इंडिया :
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शिखर धवन, अम्बाती रायडू / दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, रिषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल या कोई तेज गेंदबाज।
ये है गंभीर की विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय चुनी गई टीम:-
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अंबाती रायुडू, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव।
यह भी पढ़े:-
AUS vs SL: बाउंसर ने फिर दिया दर्द, खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
कतर ने चैंपियन जापान को मात देकर पहली बार जीता एशिया कप का खिताब
ICC विश्वकप 2019: अभ्यास मैचों का कार्यक्रम हुआ जारी, भारत का होगा इन देशों से मुकाबला
Herald