Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : विश्वकप 2019 के बाद शायद ही धोनी खेले टी-20 क्रिकेट, देखें अंतरराष्ट्रीय टी-20 में लगाया हुआ धोनी का अंतिम छक्का

एमएस धोनी पिछले 15 सालों से भारतीय टीम की सेवा कर रहे हैं और अपने शानदार प्रदर्शन के चलते टीम को जीत दिला रहे है. वह भारत के के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं. उनके प्रशंसक सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में है. एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को काफी सफलता दिलाई है. धोनी की कप्तानी में ही भारत ने 2011 का विश्व कप और 2007 का टी-20 विश्व कप जीता था.

धोनी ने खेल ली अपनी अंतिम टी-20 सीरीज!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई दो मैचों की टी-20 सीरीज को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2-0 के अंतर से अपने नाम कर लिया हैं.

आपकों बता दें, कि यह दो मैचों की टी-20 सीरीज भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी के क्रिकेट करियर की आखिरी टी-20 सीरीज भी साबित हो सकती हैं.

दरअसल, भारतीय टीम को 2019 विश्व कप से पहले इसके अलावा कोई भी टी-20 सीरीज नहीं खेलनी है. वहीं विश्व कप के बाद धोनी के संन्यास लेने की चर्चा जोरों पर है. ऐसे में संभवना है, कि यह धोनी की आखिरी टी-20 सीरीज थी.

अंतिम संभावित मैच में खेली, विस्फोटक 40 रन की पारी

धोनी का हलियाँ फॉर्म शानदार है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी फॉर्म को साबित किया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी उन्होंने 23 गेंदों पर 40 रन की शानदार पारी खेली थी. धोनी ने अपनी इस पारी में 3 चौके व 3 छक्के लगाये थे.

धोनी ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर 100 रन की शतकीय साझेदारी भी की और भारतीय टीम का स्कोर 190 रन तक पहुंचाया था. हालाँकि, भारतीय टीम का यह स्कोर भी नाकाफी साबित हुआ और भारत को इस मैच में 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

यहां देखें धोनी की पारी का अंतिम संभावित  छक्का 

आप इस वीडियो में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के टी-20 क्रिकेट करियर का अंतिम संभावित छक्का देख सकते हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : विश्वकप 2019 के बाद शायद ही धोनी खेले टी-20 क्रिकेट, देखें अंतरराष्ट्रीय टी-20 में लगाया हुआ धोनी का अंतिम छक्का appeared first on Sportzwiki.