आईसीसी विश्व कप 2019 के शुरू होने में अब 4 महीने से भी कम का समय बचा हुआ है. सभी टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. इंग्लैंड और वेल्स में खेली जानी इस टूर्नामेंट की शुरुआत 30 मई को होगी और फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जायेगा. अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विश्व कप को लेकर भविष्यवाणी की है.
इस विश्व कप के लिए सबसे बेहतरीन टीम और विश्व कप ट्राफी जीतने की बड़ी दावेदार की अगर बात करें, तो भारत और इंग्लैंड का नाम पहले आता है.
अपनी कप्तानी में भारत को विश्व कप के फाइनल तक ले जा चुके हैं

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया को 2003 के विश्व कप में फाइनल तक ले गए थे. हालांकि भारतीय टीम फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी. गांगुली ने भारतीय टीम को कई बार बड़ी जीत दिलाई है. इस खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी के दौरान भारत को विदेश में जीतना सिखाया है.
इन्हीं के कप्तानी में भारतीय टीम ने 2003-04 में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर हम सीरीज ड्रा करके आए थे.
इस टीम को बताया विश्व कप की विजेता

भारतीय टीम इस समय बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को उन्हीं के घर में मात दिया है. भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत दिनों से शानदार रहा है.
कई दिग्गज इस टीम को विश्व कप जीतने का दावेदार मान रही है. अब इसी बारे में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी अपनी बात रखी है.
उन्होंने कहा
“भारत पसंदीदा है, उन्होंने पिछले 6-7 महीनों से अच्छी क्रिकेट खेली है, वे विश्व कप के लिए पूरी तरह से तैयार हैं,यह सबसे अच्छी टीम है, सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया है और यही कारण है कि वे टीम मेरी फेवरेट है”

भारतीय टीम विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी आखिरी सीरीज खेलेगी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post सौरव गांगुली ने की भविष्यवाणी, ये टीम जीतेगी 2019 का विश्व कप, इन 2 के बीच होगा फाइनल appeared first on Sportzwiki.