ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टीम में अपने संतुलन का परीक्षण करने का अंतिम अवसर है. क्योंकि भारतीय टीम को इस सीरीज के बाद कोई सीरीज नहीं खेलनी है. भारतीय खिलाड़ी अब इसके बाद आईपीएल खेलेगी. वहीँ ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के दौरे पर जाएगी.
अब भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि भारत को आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ टीम का पता लगाने के लिए इस सीरीज में प्रयोग करते रहना चाहिए.
भारतीय चयनकर्ता इस सीरीज पर ध्यान से नजर लगाए होंगे

भारतीय चयनकर्ता और प्रबंधन पहले ही यह निर्णय ले चुके हैं कि वे आगामी आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए कुछ खिलाड़ियों के चयन के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एकदिवसीय श्रृंखला का उपयोग करेंगे. इसके लिए, वे कुछ नियमित खिलाड़ियों को भी आराम देना चाहते हैं. जैसा की पहले मैच में शिखर धवन को आराम देखर देखा गया.
आशीष ने नेहरा ने कही ये बात

विश्व कप जैसे-जैसे नजदीक आने वाला है सभी टीम अपनी-अपनी तैयारी कर रही है. टी-20 सीरीज के बारे में नेहरा ने कहा,
“हां, टी-20 एक अलग खेल है, लेकिन यहाँ भी प्रयोग जारी रहना चाहिए. मुझे यकीन है कि इन दो टी 20 मैचों में न केवल भारत 5 वनडे मैचों में प्रयोग करेगा. भारत ही नहीं, बल्कि हर टीम भी ऐसा ही करेगी ताकि अपनी टीम का संतुलन और विश्व कप के लिए खिलाड़ियों को जगह दी जा सके”
के एल राहुल, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी को और मौका देना होगा

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल को और मौके देने की बात आशीष नेहरा ने कही.
उन्होंने आगे कहा,
“केवल दो जगह नहीं अगर आप फाइनल करना चाहते हैं तो आपको और मौके देने होंगे. आप के एल राहुल, ऋषभ पंत, विजय शंकर या चौथे तेज गेंदबाज की बात कर रहे हैं. और रवींद्र जडेजा जैसा स्पिनर भी.खिलाड़ियों के बारे में या विराट कोहली या चयनकर्ताओं या प्रबंधन के मन में जो भी कारण हैं, उनके बारे में जानने के लिए इसे प्रयोगों के माध्यम से ही जाना जा सकता है”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आशीष नेहरा ने कहा जीतना है 2019 विश्वकप तो इन 2 खिलाड़ियों को देना होगा टीम में और भी मौका appeared first on Sportzwiki.