Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरभजन सिंह ने कहा विश्वकप 2019 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जगह देकर टेस्ट करें विराट कोहली

विश्व क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम का वर्चस्व हर सीरीज के साथ बढ़ता जा रहा है। इस समय भारतीय क्रिकेट टीम सफलता के शिखर पर खड़ी है जहां वो एक के बाद एक हर विरोधी टीम का सफाया करती जा रही है। अब भारतीय टीम को अपनी जमीं पर ऑस्ट्रेलिया टीम से खेलना है।

हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में युवा को मौका देने को कहा

कुछ ही दिनों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज खेली जानी है जिसको लेकर भारतीय टीम तैयार है। विश्व कप 2019 सिर पर है और उससे पहले भारतीय टीम के लिए ये अंतिम सीरीज होगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज में भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रहे हरभजन सिंह ने युवा खिलाड़ियों को मौका देने की बात कही है साथ ही भज्जी ने विश्व कप स्क्वॉड के लिए अपने 15 खिलाड़ी बताए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर दें युवा को मौका

हरभजन सिंह ने भारतीय टीम को लेकर कहा कि मुझे नहीं लगता है कि “आपको सर्वश्रेष्ठ 11-13 खिलाड़ियों को खिलाने की जरूरत है क्योंकि उनके पास ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का लंबा दौरा था। अगर उन्हें भारत में खेलने के लिए कहा जाता है, तो ये उनके शरीर के लिए ज्यादा हो सकता है और फिर आईपीएल भी है। इसलिए अच्छा होगा कि सीनियर खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा आराम दिया जाए।”

भज्जी ने कहा कि “ये पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, प्रियांक पंचाल जैसे खिलाड़ियों के लिए मौका कहा जा सकता है और इसी तरह आर सिद्धार्थ कौल, मयंक मारकंडे को देख सकते हैं। इन युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है और पूल का विस्तार किया जाना चाहिए। अगर पूल बड़ा है तो ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी आएंगे।”

कुछ सीनियर खिलाड़ियों को दें आराम

हरभजन ने कहा कि केवल “विश्व कप के बारे में ही मत सोचो, लेकिन उसके बाद भी क्रिकेट होनी चाहिए और एक नजर उन लोगों पर होनी चाहिए जो इसके बाद खेलेंगे। कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाना चाहिए और कुछ युवा खिलाड़ियों को।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post हरभजन सिंह ने कहा विश्वकप 2019 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जगह देकर टेस्ट करें विराट कोहली appeared first on Sportzwiki.