इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत अगले महीने 23 मार्च से हो रही है। विश्व कप की वजह से इस साल यह टूर्नामेंट जल्द ही समाप्त हो जायेगा। आईपीएल की गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से टूर्नामेंट को अपने नाम करना चाहेगी। इसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका अहम होने वाली है। धोनी के पास इस आईपीएल में कई बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है। आईये आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं।
4. कप्तान के रूप में 100 जीत

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के 11 सीजन में सिर्फ एक ही सीजन में टीम के कप्तान नहीं थे। आईपीएल 2017 में धोनी के रहते हुए पुणे ने स्टीवन स्मिथ को कप्तान बनाया था। अभी तक धोनी ने 159 मैचों में कप्तानी की है और उन्हें 94 जीत मिली है। इस सीजन में अगर वह 6 मैच जीतते हैं तो आईपीएल में 100 जीत हासिल करने वाले पहले कप्तान बन जायेंगे।
3. 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 292 छक्के लगाये हैं। उनके अलावा कोई बल्लेबाज 200 छक्के भी नहीं लगा पाया है। भारतीय बल्लेबाजों में धोनी ने 186, सुरेश रैना ने 185 और रोहित शर्मा ने 184 छक्के लगाये हैं। इस सीजन में धोनी 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं।
2. विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार

महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर में होती है। धोनी ने आईपीएल में अभी तक 116 शिकार किये हैं वहीं दिनेश कार्तिक के नाम 124 शिकार हैं। इस सीजन में भी दोनों विकेट के पीछे दिखेंगे लेकिन टीम की गेंदबाजी की देखा जाये तो धोनी कार्तिक को पीछे छोड़ सकते हैं।
1. सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी

महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा सबसे ज्यादा तीन- तीन आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान हैं। धोनी ने 10 सीजन की कप्तानी में तीन ट्रॉफी जीती है वहीं रोहित ने 6 सीजन में तीन ट्रॉफी अपने नाम की है। इस बार अगर चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल जीतती है तो धोनी सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान बन जायेंगे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: 4 रिकॉर्ड जो महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन अपने नाम कर सकते हैं appeared first on Sportzwiki.