Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: 5 युवा स्पिन गेंदबाज जिनपर होंगी इस सत्र सभी की नजरें

आईपीएल 2019 की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। इसके पहले दो सप्ताह का शेड्यूल भी आ गया है। इस साल आम चुनाव है लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट भारत में ही खेला जायेगा। आईपीएल हमेशा युवा खिलाड़ियों को अपना नाम बनाने का मौका देता है।जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी आईपीएल की ही देन हैं।

आज हम आपको 5 ऐसे ही युवा स्पिन गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसपर सभी की नजरें होंगी।

5. संदीप लामिछाने

आईपीएल में खेलने वाले पहले नेपाली क्रिकेटर संदीप लामिछाने ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। पिछले आईपीएल नीलामी में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रूपये में खरीदा था।

अभी तक आईपीएल में खेले 3 मैच में उन्हें 5 विकेट मिले हैं। इस साल बीबीएल में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। आईपीएल में एक बार फिर उनपर सभी की नजरें होंगी।

4. राहुल चहर

मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन युवा स्पिन गेंदबाज राहुल चहर को एक भी मैच में मौका नहीं दिया था। इसके बावजूद टीम को उनकी काबिलियत पता है और उन्हें रिटेन कर लिया गया। राहुल ने घरेलू मैचों और इंडिया ए के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। अभी तक खेले 7 टी-20 मैच में उन्होंने 7 से कम की इकॉनमी से रन देकर 8 विकेट चटकाए हैं। इस सीजन में सभी की नजरें उनपर होंगी।

3. मुजीब उर रहमान

अफगानिस्तान में कुछ समय पहले ही क्रिकेट की शुरुआत हुई है लेकिन उनके पास बेहतरीन स्पिनर हैं। इसी में एक नाम मुजीब उर रहमान का है। मुजीब ने कम उम्र में ही अपनी मिस्ट्री गेंदबाजी से एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने पिछले आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए 11 मैच में 14 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 6.99 की इकॉनमी से रन खर्च किये। अब एक बार फिर टूर्नामेंट में सभी की नजरें उनपर होंगी।

2. प्रयास रे बर्मन

बंगाल के 16 वर्षीय स्पिन गेंदबाज प्रयास रे बर्मन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डेढ़ करोड़ रूपये में अपने साथ जोड़ा था। लेग स्पिन गेंदबाज प्रयास ने अभी तक सिर्फ सिर्फ 9 लिस्ट ए मैच खेले हैं लेकिन अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। अपने पहले ही लिस्ट ए मैच में उन्होंने 20 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इसी वजह से आरसीबी ने उन्हें खरीदा है और सभी की नजरें उनपर होंगी।

1. वरुण चक्रवर्ती

आईपीएल नीलामी में 8.4 करोड़ पाने वाले तमिलनाडु के मिस्ट्री गेंदबाज पर इस सीजन में सभी की नजरें होंगी। उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा है। पंजाब के पास मुजीब उर रहमान के रूप में पहले से एक मिस्ट्री गेंदबाज मौजूद है। वरुण के पास 6 तरह की गेंद है और उन्होंने पिछले साल हुए विजय हजारे ट्रॉफी में 22 विकेट चटकाए थे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: 5 युवा स्पिन गेंदबाज जिनपर होंगी इस सत्र सभी की नजरें appeared first on Sportzwiki.