दुबई। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर देश भर में आक्रोश देखते बन रहा है। हर तरफ से पाकिस्तान के विरोध में आवाजें गूंज रही हैं। भारत में हर तरफ से पाक को बैन करने की मांग बढ़ गई है। इस बीच आगामी वर्ल्ड कप को लेकर भारत के कई खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से खलेने से इंकार कर दिया। वहीं, आईसीसी ने भी इस मांग को जायज ठहराया।
आतंकियों को पनाह देने वाले देश से क्रिकेट का रिश्ता नहीं

पाकिस्तानी टीम के साथ मैच नहीं खेलने को लेकर भारत में जिस तरीके से मांग बढ़ रही है, उससे अब बीसीसीआई पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है। इसी दबाव के कारण बीसीसीआई ने आईसीसी को पत्र भी लिखा है।
इस पत्र में खिलाड़ियों की सुरक्षा पुख्ता करने का जिक्र किया गया है। इसके साथ ही पाक का बिना नाम लिए ही यह भी कहा गया कि आतंकियों को पनाह देने वाले देश से क्रिकेट का रिश्ता भी समाप्त कर देना चाहिए।
आईसीसी ने मिलाया भारत की हाँ में हाँ

बताते चलें कि बीसीसीआई का पत्र मिलने के बाद आईसीसी ने भी जवाब दिया है। आईसीसी ने कहा है कि उसके लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा हमेशा से ही सर्वोपरि रही है।
आगामी 2 मार्च को दुबई में आईसीसी बैठक करेगी। इस बैठक में बीसीसीआई से सुरक्षा के मुद्दों पर जानकारियां साझा की जाएंगी। क्रिकेट बोर्ड को सुरक्षा से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करने का अधिकार है।
27 फरवरी को आएगा भारत-पाकिस्तान मैच पर आईसीसी का फैसला

वहीं, बीसीसीआई के इस सवाल कि पाकिस्तान को प्रतिबंध पर कहा गया है, इसे आईसीसी बोर्ड के समक्ष रखेंगे। इसके बाद ही आगे विचार किया जाएगा।
गौरतलब है कि 27 फरवरी को आईसीसी की सालाना बैठक होगी। इस बैठक में विश्वकप से संबंधित समस्त बातों का जिक्र होगा। भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर भी गंभीर विषयों पर वार्ता होगी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post …तो क्या पाकिस्तान हो जाएगा विश्वकप 2019 से बैन? BCCI के सवालों का ICC ने दिया ये जवाब appeared first on Sportzwiki.