Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक राहुल द्रविड़ ने इस देश को बताया विश्वकप 2019 का सबसे प्रबल दावेदार

विश्व क्रिकेट में इन दिनों हर किसी के मुंह से सिर्फ एक ही नाम निकल रहा है वो है भारतीय क्रिकेट टीम…. आखिर ऐसा हो भी क्यों ना, इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम का जलवा दिख रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों जिस अंदाज में प्रदर्शन कर रही है उससे तो विराट कोहली एंड कंपनी का नाम ही सुर्खियों में रहना तय है।

भारतीय टीम को विश्व कप का दावेदार बताने वालों में जुड़ा एक और नाम

अब जब कुछ ही महीनों बाद विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप शुरू होने जा रहा है तो इसके लिए भारतीय टीम को ही सबसे प्रबल दावेदार के रूप में माना जा रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम कोे इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए हर दिन के साथ ही एकतरफा दावेदार बताने वालों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है।

दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने भी भारतीय टीम को बताया विश्व कप की प्रबल दावेदार

जिसमें अब भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रहे राहुल द्रविड़ का नाम भी जुड़ गया है। राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम को दावेदार बताने के साथ ही इसका कारण भी बताया।

द्रविड़ ने कहा कि “मुझे लगता है कि भारतीय टीम इस समय बेहतरीन क्रिकेट खेल रही है और खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में जाएगी। उम्मीद है कि अगले कुछ महीनें हम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।”

इंग्लैंड की पिचों पर बनते हैं बड़े स्कोर

द्रविड़ ने इसका कारण बताते हुए कहा कि “इंग्लैंड में विकेट सपाट होंगे। और विश्व कप में काफी रन बनेंगे। हम जब ए टीम लेकर इंग्लैंड गए थे तो नियमित तौर पर 300 रन बनते थे।

आपको बता दें कि इंग्लैंड में अब पहले जैसे हालात नहीं रहे हैं। अब इंग्लैंड की पिच पर ढेरों रन बनते हैं। पिछले साल वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर भी इंग्लैंड सरजमीं पर ही बना था।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post भारत के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक राहुल द्रविड़ ने इस देश को बताया विश्वकप 2019 का सबसे प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.