Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर ने कहा अगर जीतना है 2019 विश्वकप तो धोनी के अलावा इस अनुभवी खिलाड़ी को देना होगा टीम में जगह

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन पिछले काफी समय से सीमित ओवर की क्रिकेट से बाहर हैं। आर अश्विन के लिए सीमित ओवर की क्रिकेट से दूर करने में युवा रिस्ट स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल का सबसे बड़ा हाथ रहा है।

कुलदीप-चहल की जोड़ी ने आर अश्विन की राह बनायी मुश्किल

युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव की युवा स्पिन जोड़ी ने भारतीय टीम ने लिए पिछले कुछ समय से लगातार शानदार गेंदबाजी की है। इन दोनों ही गेंदबाजों ने हर विरोधी टीम के सामने अपना जलवा दिखाया है।

चहल और कुलदीप की जोड़ी कुछ ऐसा कमाल कर रही है कि चयनकर्ताओं की योजना में विश्व कप के लिए आर अश्विन का नाम सो पूरी तरह से बाहर होता नजर आ रहा है।

गौतम गंभीर ने विश्व कप के लिए आर अश्विन को लेने की कही बात

रविचन्द्रन अश्विन बिना किसी शक के मौजूदा समय में भारतीय टीम से सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं लेकिन उन पर कुलचा की जोड़ी रंगीन पोशाक में भारी नजर आयी है तभी तो विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए आर अश्विन नहीं बल्कि कुलचा की जोड़ी पर भारतीय टीम निर्भर है।

लेकिन वहीं भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अश्विन के फेवर में हैं। गौतम गंभीर ने आर अश्विन को विश्व कप में ले जाने का समर्थन किया है।

आर अश्विन के  नाम पर करना चाहिए विचार

गंभीर ने कहा कि “वो(अश्विन) विश्व कप के लिए विचार में हो सकते हैं। क्योंकि वो एक प्रमुख स्पिनर हैं। जिनके नाम 300 टेस्ट विकेट हैं। इसलिए मेरे लिए, अगर कुलदीप या चहल की जगह किसी को देनी पड़े तो मैं अश्विन का नाम ही उठाऊंगा। “

“उनके पास एक शानदार टेंपरामेंट है। उन्होंने कई टूर्नामेंट खिताब जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। इस तरह से उनका ये अनुभव काम आएगा।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post गौतम गंभीर ने कहा अगर जीतना है 2019 विश्वकप तो धोनी के अलावा इस अनुभवी खिलाड़ी को देना होगा टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.