Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019 में शानदार प्रदर्शन कर ये विकेटकीपर बल्लेबाज बन सकते हैं धोनी के उत्तराधिकारी

भारतीय टीम इस समय विश्व कप के लिए दूसरे विकेट विकेटकीपर का तलाश कर रही है. भारतीय टीम के पास इस समय विकल्प के तौर पर दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत हैं, लेकिन इनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं नजर आती है. आईपीएल ने भारतीय टीम को बहुत से अच्छे खिलाड़ी दिए हैं. इस बार भी मार्च के आखिर में आईपीएल होने वाला है.

जिसमे बहुत से बेहतरीन विकेटकीपर खेलेंगे. आज हम आपको वैसे ही कुछ विकेटकीपर बल्लेबाज के बारे में बताएंगे जिनपर सबकी नजरें रहेंगी.

1. ऋषभ पंत 

दिल्ली कैपिटल अपनी पहली पसंद विकेटकीपर ऋषभ पंत पर निर्भर करेगा, जो हाल के दिनों में शानदार फॉर्म में हैं. ऑस्ट्रेलिया के अपने अंतिम टेस्ट दौरे में, पंत चेतेश्वर पुजारा के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में सामने आए. हालांकि, सिडनी में 159 रनों की नाबाद पारी ने उनकी तुलना पूर्व दिग्गज विकेटकीपर  एडम गिलक्रिस्ट से करने के लिए मजबूर कर दिया.

आईपीएल में अब तक खेले गए 38 मैचों में, पंत ने 35.66 के औसत और 162.71 की शानदार स्ट्राइक रेट से 1248 रन बनाए हैं.

2. संजू सैमसन

पिछले सत्र में बल्ले से 24 वर्षीय यह बल्लेबाज बेहद प्रभावी था. क्योंकि उन्होंने 15 मैचों में 31.50 की औसत और 137.81 की स्ट्राइक रेट से 441 रन बनाए थे. उन्होंने भारत के लिए अपना डेब्यू 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20  मैच में किया था, उसके बाद चयनकर्ताओं ने इनको मौका नहीं दिया. इसके अलावा, फिटनेस उनके लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा रहा है.

हालांकि, वह देश के बेहतरीन युवा विकेटकीपरों में से एक हैं और संजू पर आईपीएल 2019 के दौरान सबकी नजरे रहेंगी.

3. इशान किशन 

इस 20 वर्षीय बल्लेबाज और विकेटकीपर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. झारखंड के इस क्रिकेटर ने रणजी ट्रॉफी में बल्ले  के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया. इंग्लैंड लायंस के खिलाफ आखिरी मैच में उन्होंने महत्वपूर्ण नाबाद शतक लगाया. लीग के आखिरी सीज़न में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था. अब तक, इशान किशन ने 64 रन के उच्चतम स्कोर के साथ 594 रन बनाते हुए 30 मैच खेले हैं.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post आईपीएल 2019 में शानदार प्रदर्शन कर ये विकेटकीपर बल्लेबाज बन सकते हैं धोनी के उत्तराधिकारी appeared first on Sportzwiki.